जन अभियोग निराकरण समिति की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-जन अभियोग निराकरण समिति की बैठक मुख्यमंत्री आवास, जयपुर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेशभर से आए समिति सदस्यों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समिति सदस्यों से कहा कि आप सभी सरकार और जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करें। सरकार की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने जनसमस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इसी क्रम में पंचायत समिति सभागार, भीनमाल में भी बैठक का वर्चुअल प्रसारण किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के संबोधन एवं संदेश को सुना।
वर्चुअल बैठक में एडीएम पूजा सक्सेना, तहसीलदार रुपाराम, जलदाय विभाग के एईएन कमलेश कुमार, जिला समिति सदस्य रमेश सोनी पुनासा सहित उपखंड स्तरीय समिति के सदस्य महेन्द्र सोलंकी, मंगलाराम पुरोहित, सांवलाराम देवासी एवं माधाराम राणा उपस्थित रहे।
समिति सदस्यों ने सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की
समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
