सैनिकों के नाम धानसा की छात्राओं ने भेजी राखियाँ
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-(माणकमल भंडारी)भारतीय डाक विभाग के राखी से रक्षा अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय धानसा की 51 छात्राओं द्वारा देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करने के लिए विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस दौरान छात्राओं ने सैनिकों के नाम 51 राखी आर्टिकल बुक करवाएँ। विद्यार्थियों में सैनिकों के प्रति सम्मान और देशभक्ति का उत्साह नजर आया। विद्यालय के निदेशक विक्रमसिंह राठौड़ एवं समस्त शिक्षकों ने अभियान में सहयोग किया। धानसा पोस्ट मास्टर प्रकाश सुंदेशा, पुखराज भट्ट आदि ने भी सहयोग किया। डाक विभाग का यह अभियान देशवासियों के प्रेम और स्नेह को सीमा पर पहुंचाने की पहल है। विद्यार्थियों ने “एक राखी वीर जवान के नाम” के माध्यम से सैनिकों के साहस और समर्पण को बलिदान करते हुए राखी के साथ अपना संदेश पत्र भी सैनिकों को भेजा। इस मौके विद्यालय के निदेशक विक्रमसिंह राठौड़, पोस्ट मास्टर प्रकाश सुंदेशा, पुखराज भट्ट, मंगलाराम, कुलदीपसिंह, भोपाल गोस्वामी, वीरेंद्रसिंह, उत्तमाराम, राणसिंह, रेखाराम, नैना जांगिड़, सविता देवासी, चिन्टूकंवर, जयश्री प्रजापत सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थीगण मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
