नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय वायु सेना ने पिच ब्लैक और उदारा शक्ति 2026 जैसे बड़े पैमाने के बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास सफलतापूर्वक पूरे किए – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भारतीय वायु सेना ने पिच ब्लैक और उदारा शक्ति 2026 जैसे बड़े पैमाने के बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास सफलतापूर्वक पूरे किए

😊 Please Share This News 😊
नई दिल्ली-भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यासों में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की, जिनमें ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पिच ब्लैक 2026 और मलेशिया में आयोजित उदारा शक्ति 2026 शामिल हैं। दो देशों में हुई इस तैनाती ने भारतीय वायु सेना की परिचालन पहुंच, बेहतर सामरिक तालमेल और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक रक्षा साझेदारियों को मजबूत करने की उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (आरएएएफ) की मेजबानी में आयोजित पिच ब्लैक 2026 अभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना ने 20 से अधिक देशों की वायु सेनाओं के साथ मिलकर संचालन के लिए अपने अग्रिम पंक्ति के राफेल लड़ाकू विमानों को तैनात किया। उच्च जोखिम वाले और बहु-क्षेत्रीय परिचालन वातावरण में जटिल लार्ज फोर्स एम्प्लॉयमेंट (एलएफई) मिशनों को अंजाम देते हुए इसअभ्यास ने साझेदार देशों के बीच बेहतर तालमेल, अनुभवों से सीखने और संयुक्त रूप से प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता कोबढ़ावा दिया।भारतीय वायु सेना की टुकड़ी ऑस्ट्रेलिया में अभियान पूरा करने के बाद सीधे उदारा शक्ति 2026 अभ्यास के लिए मलेशिया के सुबांग पहुंची। भारतीय वायु सेना के वायुयोद्धाओं

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic10H97.jpegने रॉयल मलेशियाई वायु सेना (आरएमएएफ) के साथ मिलकर सुखोई-30एमकेएम और एफ/ए-18 हॉर्नेट विमानों के साथ तथा

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic2QGH3.jpegउनके विरुद्ध उच्च-तीव्रता वाले हवाई युद्ध अभियानों एवं संयुक्त सामरिक युद्धाभ्यासों में हिस्सा लिया। इस द्विपक्षीय अभ्यास का

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic311XF.jpegमुख्य उद्देश्य हवाई युद्ध की  रणनीति को बेहतर बनाना, विषय विशेषज्ञों के बीच अनुभवों

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic4SII1.jpeg(एसएमईई) का आदान-प्रदान करना और संयुक्त परिचालन क्षमताको अधिक प्रभावी बनाना था।दोनों तैनातियों के दौरान

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic6ZY26.jpegसंयुक्त गतिविधियां केवल कॉकपिट तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि रखरखाव की प्रक्रियाओं, मिशन योजना से जुड़ी जानकारी के

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic70ZV0.jpegआदान-प्रदान और सांस्कृतिक मेल-जोल तक विस्तारित हुईं। इससे दोनों देशों के विभिन्न रैंकों के सैन्यकर्मियों के बीच पेशेवर संबंध व आपसी

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic8BQQ4.jpegभाईचारा और मजबूत हुआ।भारतीय वायु सेना वैश्विक रक्षा समुदाय के साथ लगातार संयुक्त प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्रीय

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic96M9M.jpeg स्थिरता को मजबूत करने, आपसी तालमेल को बढ़ावा देने और सामूहिक सुरक्षा से जुड़ी

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic112XXE.jpeg पहलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!