नगर निकाय चुनावों में विप्र समाज को समुचित प्रतिनिधित्व मिले विप्र फाउंडेशन ने भाजपा व कांग्रेस नेतृत्व को सौंपे ज्ञापन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-(माणकमल भंडारी)नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर विप्र फाउंडेशन जालोर ने विप्र समाज के योग्य एवं सक्रिय प्रतिनिधियों को लोकतांत्रिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले के प्रमुख राजनीतिक नेतृत्व से संपर्क कर ज्ञापन सौंपे।इसी क्रम में विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित से भेंट कर ज्ञापन सौंपा तथा जिले की नगर परिषदों एवं नगरपालिकाओं में जनरल श्रेणी की पार्षद सीटों पर योग्य, कर्मठ, सामाजिक रूप से सक्रिय एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को अधिकाधिक संख्या में पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के प्रभारी छोटूसिंह पंवार एवं विधायक डॉ. समरजीतसिंह राठौड़ से भी मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेतृत्व से भी आग्रह किया कि जनरल श्रेणी की सीटों पर योग्य एवं जनाधार रखने वाले विप्र समाज के समर्पित कार्यकर्ताओं को पर्याप्त अवसर एवं सम्मानजनक प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने राजनीतिक नेतृत्व के समक्ष यह भी अपेक्षा व्यक्त की कि प्रत्याशी चयन में योग्यता, जनसेवा, सामाजिक सरोकार, संगठनात्मक निष्ठा, स्वच्छ छवि एवं जनस्वीकार्यता जैसे मानकों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि नगर निकायों में सक्षम एवं समर्पित जनप्रतिनिधियों का चयन हो सके।विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दवे ने कहा कि “लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व केवल राजनीतिक अवसर नहीं, बल्कि समाज की प्रतिभा, क्षमता और सेवा-भाव को जनसेवा के व्यापक मंच से जोड़ने का माध्यम है।
विप्र फाउंडेशन का उद्देश्य प्रत्येक राजनीतिक विचारधारा के नेतृत्व के समक्ष समाज की भावना को सम्मानपूर्वक रखना और योग्य प्रतिनिधित्व के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।” इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष मानाराम राजपुरोहित एवं कालुराम सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
