पंचायतीराज चुनाव के तहत पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न:निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवाएं – जिला निर्वाचन अधिकारी
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 22 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंड़े की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के विभिन्न प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाएं। उन्होंने पंचायतीराज चुनाव के तहत गठित चुनाव प्रकोष्ठों द्वारा वर्तमान तक की गई चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने चुनाव प्रकोष्ठ के अधिकारियों से पंचायतीराज चुनाव के मतदान केन्द्रो पर निर्बाध विद्युत व्यवस्था सहित मतदान कक्षों में वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था यथा-चार्जेबल बल्ब बोर्ड, हेलोजन लाइट, मतदाताओं हेतु पेयजल व्यवस्था, शेड व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर एंट्री व एग्जिट की उचित व्यवस्था व सुरक्षा हेतु फेंसिंग आदि एवं दिव्यांग वोटर्स के लिए रैम्प व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में आदर्श आचार संहिता की पालना, सामान्य व्यवस्था एवं प्रबंधन, मतदान दलों हेतु प्रशिक्षण, कानून एवं शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था हेतु वाहनों के अधिग्रहण, चुनाव सामग्री तैयार करने, नियंत्रण कक्ष, स्ट्रांग रूम, वीडियोग्राफी, ईवीएम रख-रखाव व आवंटन, मतदान दलों के गठन, रैंडमाइजेशन, मीडिया प्रकोष्ठ, निर्वाचन व्यय निगरानी रखने सहित सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु प्रकोष्ठ प्रभारियों को निर्देश दिए तथा सफल एवं शांतिपूर्ण पंचायतीराज चुनाव संपन्न करवाने की बात कही।
बैठक में मतदान दलों हेतु आवास एवं भोजन व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपखंड एवं पंचायत समिति स्तर के अधिकारी-कार्मिक भी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह चांदावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा सहित विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
