नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, चुनावी रणनीति एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण एवं परिश्रम के आधार पर ही चुनाव में सफलता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय व एकजुटता के साथ प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करें तथा भाजपा की जनहितैषी नीतियों और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार जनहितैषी नीतियों, सुशासन एवं सर्वांगीण विकास की विचारधारा के साथ प्रदेश को विकास की नई दिशा प्रदान कर रही है। सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूत रणनीति के बल पर भाजपा आगामी नगरीय निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगी। निकाय चुनाव प्रभारी महेश चौहान ने कहा कि चुनाव में धरातल से जुड़े कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यकर्ता ही संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लक्ष्य बनाकर पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने तथा प्रत्येक वार्ड एवं बूथ पर प्रभावी संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि संगठन की रीति-नीति और निर्देशों के अनुरूप समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
सम्मेलन के दौरान आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती, वार्ड एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क अभियान, चुनावी रणनीति तथा भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा चुनाव को लेकर आवश्यक रणनीति पर सार्थक विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर स्वामी दिव्य स्वरूपदास महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, निकाय चुनाव प्रभारी महेश चौहान, विधानसभा प्रभारी मंगलसिंह सिराणा, सह प्रभारी गणपतसिंह, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत, केहराराम चौधरी, जिला मंत्री भरतसिंह भोजाणी, महेंद्र सोलंकी, नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण दवे सहित नगर मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
