नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर रहमानिया मस्जिद व अंगारशाह तकिया से निकला भव्य जुलूस – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर रहमानिया मस्जिद व अंगारशाह तकिया से निकला भव्य जुलूस

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत, भाईचारे और धार्मिक उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद की शान में पढ़ी गई नातों से शहर की फिजा गूंजती रही। सुबह रहमानिया मस्जिद और अंगारशाह तकिया से अलग-अलग जुलूस रवाना हुए। जिनमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। हाथों में इस्लामी झंडे थामे लोग नात शरीफ पढ़ते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। जुलूस के दौरान पूरे मार्ग पर अकीदत और उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद की शान में नात शरीफ पढ़ते हुए आगे बढ़ते रहे। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ नूरशाह पीर दरगाह स्थित कर्बला मैदान पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में शामिल होकर जश्ने ईद मिलादुन्नबी की खुशियां साझा कीं। जुलूस के समापन के बाद कर्बला मैदान में मिलाद शरीफ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीरे तरीकत सैय्यद मोहम्मद समसूदीन कादरी, सैय्यद मोहम्मद मुश्ताक कादरी पाटन और मौलाना कमालुद्दीन अकबरी गुजरात सहित कई उलेमा एवं नातख्वाह शामिल हुए। नातख्वाह शाहिद बेग और हनीफ रज़्वी उदयपुर ने नात शरीफ पेश की। उलेमा ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी, उनके आदर्शों और शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और अमन का संदेश देते हुए समाज के लोगों से पैगंबर साहब की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान शिक्षा, सामाजिक सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की 50 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।जश्ने ईद मिलादुन्नबी के आयोजन में करीब 7 हजार लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
कार्यक्रम में शहर काजी मौलाना समीर रज़ा अशफाकी, मौलाना नसीम, मौलाना नसीरुद्दीन सिद्दीकी, मौलाना नूर मोहम्मद, मौलाना कमालुद्दीन, मौलाना साजिद सिद्दीकी, मौलाना इस्लामुद्दीन सिकंदरी, मौलाना अनवर सिद्दीकी, मौलाना नसीरुद्दीन अकबरी और मौलाना समीर सिद्दीकी सहित कई उलेमा मौजूद रहे। इसके अलावा कोटवाल समाज प्रदेशाध्यक्ष हाजी सत्तार खाजी, मुस्लिम समाज अध्यक्ष मुस्ताक अली, पूर्व अध्यक्ष हाजी रशीद खान, साबिर शेख, पूर्व पार्षद ईकबाल खान, जाफर खान, एडवोकेट रुस्तम खान, जाकिर हुसैन, फियाज खान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!