नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगरीय निकाय आम चुनाव-2026, जिले में एरिया एवं नोडल मजिस्ट्रेट नियुक्त – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026, जिले में एरिया एवं नोडल मजिस्ट्रेट नियुक्त

😊 Please Share This News 😊

जालोर 27 अगस्त।-जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जिले के नगरीय निकायों के आगामी आम चुनाव-2026 के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद जालोर के जोन संख्या 1, 2 व 3 के लिए जालोर तहसीलदार अर्जुनसिंह चौहान को एरिया मजिस्ट्रेट व राउमावि सांफाडा के प्रधानाचार्य जगदीश चौहान, राउमावि आकोली के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के सहायक आयुक्त चेतन चौधरी को जोनल मजिस्ट्रेट, जोन संख्या 4, 5 व 6 के लिए पंचायत समिति जालोर के विकास अधिकारी पोकाराम सोंलंकी को एरिया मजिस्ट्रेट व बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी अशोक विश्नोई, राउमावि नारणावास के प्रधानाचार्य चम्पालाल खत्री व राउमावि नून के प्रधानाचार्य सूरज सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नगर पालिका आहोर के जोन संख्या 1 व 2 के लिए आहोर तहसीलदार लधाराम को एरिया मजिस्ट्रेट व जेवीवीएनएल आहोर के सहायक अभियंता विनोद कुमार, पीडब्ल्यूडी आहोर के सहायक अभियंता तगेन्द्र कुमार व जोन संख्या 3, 4 व 5 के लिए राजकीय महाविद्यालय आहोर के सहायक आचार्य डॉ. अशोक कुमार खोरवाल, राउमावि गुड़ा बालोतान के प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार गर्ग व पीएचईडी आहोर के सहायक अभियंता राजेश नैण को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सायला नगर पालिका के जोन संख्या 1 के लिए विद्युत विभाग सायला के अधीक्षण अभियंता लालचन्द वर्मा को एरिया मजिस्ट्रेट व राउमावि सायला के प्रधानाचार्य कमलकांत दुप्पट, राउमावि रेवतड़ा के प्रधानाचार्य किशोरसिंह, राबाउमावि सायला के प्रधानाचार्य कृष्णानंद व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बावतरा के प्रधानाचार्य सतपालसिंह को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका भीनमाल के जोन संख्या 1, 2, 3 व 4 के लिए भीनमाल तहसीलदार रूपाराम को एरिया मजिस्ट्रेट व पीएम श्री राउमावि भीनमाल के प्रधानाचार्य निम्बाराम चौधरी, राबाउमावि धोराढाल भीनमाल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार दवे, सानिवि उपखंड भीनमाल के अधिशाषी अभियंता कैलाश कुमार व राजकीय महाविद्यालय भीनमाल के सहायक आचार्य कन्हैयालाल को जोनल मजिस्ट्रेट, जोन संख्या 5 व 6 के लिए बागोड़ा तहसीलदार हुकमाराम एरिया मजिस्ट्रेट व सीबीईओ भीनमाल गजेन्द्र कुमार देवासी व सानिवि उपखंड रानीवाड़ा के सहायक अभियंता सुरेश कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नगर पालिका सांचौर के जोन संख्या 1 व 2 के लिए चितलवाना उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार को एरिया मजिस्ट्रेट व राउमावि सांचौर के प्रधानाचार्य मंगला राम विश्नोई व पीएमश्री श्रीमति संति बेन छगनलाल बोकडिया राबाउमावि सांचौर के प्रधानाचार्य रघुनाथ विश्नोई को जोनल मजिस्ट्रेट, जोन संख्या 3 व 4 के लिए सांचौर तहसीलदार प्रवीण कुमार को एरिया मजिस्ट्रेट व राउमावि प्रतापपुरा के प्रधानाचार्य सेंधाराम व राउमावि पलादर के प्रधानाचार्य प्रभूराम को जोनल मजिस्ट्रेट व जोन संख्या 5 व 6 के लिए चितलवाना तहसीलदार बुधाराम साऊ को एरिया मजिस्ट्रेट, राउमावि पहाड़पुरा के प्रधानाचार्य आसुराम व राउमावि धानता के प्रधानाचार्य विष्णुराम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार एसीबीओ प्रथम जब्बरसिंह देवड़ा, राजकीय महाविद्यालय भीनमाल के सहायक आचार्य रमेश कुमार सेवर, राउमावि पोषाणा के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, राउमावि कांटोल, सांचौर के प्राचार्य रघुनाथ राम खिलेरी व राउमावि अगवरी के प्रधानाचार्य विजयपाल को आरक्षित जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जोनल मजिस्ट्रेट अपने आवंटित क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः उत्तरदायी होंगे। वे अपने क्षेत्र का निरंतर भ्रमण कर संवेदनशील एवं अति संवेदनशील (क्रिटिकल) स्थलों पर विशेष निगरानी रखेंगे।

एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रशिक्षण 2 सितम्बर को

नगर निकायों जालोर, आहोर, सायला, भीनमाल व सांचौर के एरिया मजिस्ट्रेटों के लिए प्रथम प्रशिक्षण 2 सितम्बर, बुधवार को सुबह 10 बजे से जिला परिषद सभागार, जालोर में आयोजित किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!