ब्रह्माकुमारी संस्थान के तत्वावधान में रक्षा बंधन पर्व पर आयोजित किये कई कार्यक्रम
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-(माणकमल भंडारी)रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी राज्यों केंद्र द्वारा विधिक सेवाएं की जा रही है। जिसमें सेवा केंद्र पर सभी जुड़े हुए जिज्ञासुओं को रक्षा सूत्र बांधा गया एवं कोई ना कोई आत्मिक कमजोरी को स्वाहा करने का दान करने का आह्वान किया गया ।
गीता दीदी ने सभी को आत्मिक स्मृति का तिलक लगाकर परमात्मा का पावन रक्षा सूत्र बांधा । इसी प्रकार उप कारागृह में सभी केदियों को भी रक्षा सूत्र बांधा गया । जिसमें भीनमाल विकास परिषद का ग्रुप भी साथ रहा । बीके गीता बहन ने सभी बंदियों को जीवन को उत्थान की तरफ ले जाने की बातें भी सुनाई ।
इसी प्रकार विनायक नगर स्थित जागनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में भी रक्षाबंधन का कार्यक्रम मनाया गया । जिसमें एडवोकेट दिनेश हेंगड़ा, जगदीश आदि ने अपना योगदान दिया।
गाजीपुर मठ के टोंडलेश्वर महादेव के महंत प्रेमभारती महाराज एवं उनके मठ के अन्य सदस्यों को रक्षा सूत्र बांधकर गीता बहन ने अभिवादन किया । पुनासा मठ महंत बाबूगिरी महाराज को भी रक्षा सूत्र बांधा गया ।
कोडी दूधेश्वर महादेव मठ में महंत काशीनाथ महाराज को भी रक्षाबंधन के निमित्त बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा। बायोसा मंदिर के महेंद्र गिरी महाराज को एवं अन्य गांव में भी रक्षा बंधन मनाया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
