नेपाल त्रासदी पीड़ित परिवारों के लिए राहत सामग्री रवाना नेपाल के स्पीकर ने मानवीय पहल की सराहना की
|
😊 Please Share This News 😊
|

काठमांडू– नेपाल अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो-नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन की ओर से नेपाल में हुई त्रासदी से प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज काठमांडू से एक ट्रक राहत सामग्री रवाना किया गया। इसमें पीड़ित परिवारों के लिए आवश्यक राशन एवं अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, एडवोकेट ने बताया कि संगठन द्वारा नेपाल राष्ट्र के त्रासदी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं सहायता कार्य किए जा रहे हैं। जगतगुरु शिव शक्ति बाबा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से पीड़ित और जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराकर संगठन इस कठिन समय में उनके साथ खड़े होने का प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल संसद के स्पीकर श्री डी.पी. अयाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान इंडो-नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई तथा नेपाल में हुई त्रासदी पर संवेदना व्यक्त की गई।
नेपाल के स्पीकर श्री डी.पी. अयाल ने संगठन की मानवीय पहल एवं कार्ययोजना की सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कठिन समय में पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए मंच एवं उसके सदस्यों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया।
इस राहत कार्य में मंच के ग्लोबल एम्बेसडर श्री सर्वेंद्रजीत सिंह, डॉ. तूहीना प्रकाश शर्मा, श्री प्रदीप राठी, श्री बी.एल. रणवा, डॉ. रणवीर यादव, श्री देवराज जैन, श्री शांतिनाथ जोशी, श्रीमती आशा डामोर, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा एवं श्री मूल सिंह नाथावत ने विशेष सहयोग प्रदान किया।मंच के काठमांडू संयोजक श्री सुभाष जैन ने बताया कि मंच के प्रेरक सदस्यों डॉ. महेंद्र वशिष्ठ, रामनाथ जी महाराज, श्री संदीप नेहरा, श्री सुरेश गुप्ता, श्री सुरेश पूनिया, श्री जगदीश भड़ाल, श्री मंजीत सिंह एवं श्री राम कुमार बैरवा ने त्रासदी से प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संगठन को आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
नेपाल संसद के स्पीकर ने मंच के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन परिस्थिति में संगठन के सदस्य सक्रिय रूप से राहत एवं सहायता कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मानवीय प्रयास नेपाल और भारत के बीच सामाजिक एवं मानवीय संबंधों को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
