नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोदरान में 140वां नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद शिविर का हुआ आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मोदरान में 140वां नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद शिविर का हुआ आयोजन

😊 Please Share This News 😊

मोदरान/भीनमाल-श्री अणदारामजी सेवा संस्थान मोदरान एवं श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन जिला जालोर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्री अणदेश्वर वाटिका (सोनी समाज भवन), भीमपुरा रोड, मोदरान में 140वां नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर नेत्र जांच एवं उपचार का लाभ लिया। शिविर के दौरान 260 मरीजों की नेत्र जांच की गई। जांच के बाद 30 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीं 180 जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा 120 मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन ग्लोबल अस्पताल, आबूरोड़ में नि:शुल्क करवाए जाएंगे।

शिविर का आयोजन ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र भीनमाल एवं ग्लोबल नेत्र संस्थान, तलेटी आबूरोड़ के तत्वावधान में किया गया। शिविर में आने वाले मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

शिविर का मंच संचालन मीठालाल जांगिड़ ने किया। आयोजन में कार्यकर्ताओं के रूप में दिलीप सोनी बागरा, रवि सोनी बागरा, अशोक सोनी टीटोप, नरेश जुंजाणी, दिनेश सोनी सांचौर, विक्रम सोनी सामरानी, प्रकाश सोनी चांदूर, शांतिलाल सोनी जोड़वाड़ा, रमेश सोनी दाँसपा एवं जितु सोनी भीनमाल ने सेवाएं दीं।यह नि:शुल्क नेत्र शिविर भामाशाह रवि एवं दिलीप कुमार, पुत्र स्वर्गीय जगदीशजी सोनी, बागरा की ओर से आयोजित किया गया। आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

शिक्षक दिवस पर दर्जनों शिक्षकों का सम्मान

शिविर के साथ ही शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे दर्जनों शिक्षकों का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान एवं समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में बीके गीताबहन, बीके सुनीता बहन, बीके राधा बहन, लक्ष्मण भजवाड़, नारायणलाल जीनगर एवं नरिंगाराम पटेल सहित अन्य मौजूद रहे। सम्मानित शिक्षकों ने ब्रह्माकुमारी संस्थान का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!