नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक

😊 Please Share This News 😊

सुंन्धामाता/भीनमाल– जिला अग्रणी बैंक, जालोर की ओर से सुंधा माता प्रवेश प्रांगण में ‘एक मेला वित्तीय साक्षरता के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूजा सक्सेना ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूजा सक्सेना ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन से भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बीमा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय जागरूकता से आमजन को बैंकिंग सेवाओं का सही उपयोग करने और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। मेले में भारतीय रिजर्व बैंक के जिला अग्रणी अधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने बैंकिंग लोकपाल व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण एवं ग्राहकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया।भारतीय स्टेट बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक सुशील जैन ने आमजन को बैंक की विभिन्न योजनाओं, वित्तीय सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने मेले में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मेले का मुख्य उद्देश्य आमजन को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय सुरक्षा, बीमा योजनाओं तथा भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें इन योजनाओं से जोड़ना रहा। इस अवसर पर राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय बैरवा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संग्रामाराम देवासी सहित भारतीय स्टेट बैंक के एफएलसी चौथमल कंसारा व अन्य अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!