पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत ईवीएम की द्वितीय रेंडमाइजेशन, कमीशनिंग हेतु ईवीएम का वितरण एवं तृतीय चरण के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया सम्पन्न
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 21 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के अंतर्गत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में द्वितीय चरण में मतदान केन्द्र एवं आरक्षित रखी जाने वाली एमपीएसवी ईवीएम की द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इसके पश्चात कमीशनिंग हेतु ईवीएम का वितरण संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को किया गया तथा तृतीय चरण के निर्वाचन के लिए ईवीएम की प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया भी सम्पन्न हुई।इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत, जिला रसद अधिकारी पुष्पराज पालीवाल, भीनमाल उपखंड अधिकारी रामलाल मीणा, जसवंतपुरा तहसीलदार निरजा कुमारी,भारतीय जनता पार्टी से डिम्पल सिंह, सुरेश सोलंकी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से हरिश कुमार सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
