नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाथों से मिट्टी गूंथकर बनाया वोट वाला गुल्लक, उसी में डाली पीले चावल और मिट्टी के दीये के साथ शत-प्रतिशत मतदान की शपथ – भरूड़ी का वोकल फॉर लोकल मॉडल बना राष्ट्रीय मिसाल – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

हाथों से मिट्टी गूंथकर बनाया वोट वाला गुल्लक, उसी में डाली पीले चावल और मिट्टी के दीये के साथ शत-प्रतिशत मतदान की शपथ – भरूड़ी का वोकल फॉर लोकल मॉडल बना राष्ट्रीय मिसाल

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल– राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरूड़ी में आज बाजार से कुछ नहीं लाया गया। जो भी था, वो यहीं की मिट्टी का था, यहीं के हाथों का था।प्राचार्य श्रवण कुमार के सान्निध्य में स्काउटर विकास कुमार, श्री महेंद्र कुमार जीनगर, श्री कमलेश, सुश्री वर्षा चौधरी* ने बताया कि बच्चों ने स्थानीय कुम्हार के साथ चाक पर बैठकर मिट्टी गूंथी और वोट वाला गुल्लक बनाया। इससे स्थानीय मिट्टी की सामग्री – दीपक, गुल्लक आदि की मांग बढ़ेगी और कुम्हार को रोजगार मिलेगा। स्थानीय महिलाओं ने पीले चावल बनाए, मिट्टी के दीये बनाए।

उसी गुल्लक में बच्चों ने अपने हाथ से लिखी हुई शपथ डाली – “मैं अपने परिवार का हर वोट दिलाऊंगा।”

उद्बोधन:

1. प्राचार्य श्रवण कुमार ने कहा -“बच्चों ने आज किताब से नहीं, मिट्टी से सीखा है। स्वच्छता ही सेवा है – जब अपना आंगन साफ रखेंगे, तभी अपना लोकतंत्र भी साफ रहेगा। यह गुल्लक बच्चों में बचत के साथ-साथ वोट के प्रति जिम्मेदारी भी सिखाएगा।”

2. राजस्थान ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने दी वित्तीय जानकारी –“मैंने तिजोरी में पैसा देखा है, आज मिट्टी में लोकतंत्र देखा। यह सबसे अमीर तिजोरी है।”उन्होंने बच्चों व अभिभावकों को जीरो बैलेंस खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, वित्तीय साक्षरता और विधिक जानकारी* के बारे में विस्तार से बताया।

3. स्काउट गाइड स्थानीय संघ के सह सचिव एवं वरिष्ठ प्रबोधक श्री नवराम जी ने कहा –“आज स्काउट की वर्दी का अर्थ सार्थक हुआ – अपने हाथ से काम करना ही देशभक्ति है और स्वच्छता ही सच्चा अनुशासन है।”

कार्यक्रम का नेतृत्व नवाचारी शिक्षक, स्थानीय संघ सचिव एवं स्वीप ब्लॉक प्रभारी डॉ. घनश्याम कुमार व्यास ने किया। उन्होंने पीले चावल और मिट्टी के दीये के साथ मतदाता जागरूकता, स्वच्छता, वित्तीय समावेशन और वोकल फॉर लोकल का संदेश घर-घर पहुंचाया।यह आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार

एवं उप जिला कलेक्टर की निगरानी में अपनी नवाचारिता, शून्य लागत, जीरो वेस्ट और बाल-नेतृत्व के कारण संपन्न हुआ l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!