नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोदरान ग्राम पंचायत में नव-निर्वाचित सरपंच भंवरसिंह सोढा राजपुरोहित का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने दी ऐतिहासिक जीत पर बधाई – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मोदरान ग्राम पंचायत में नव-निर्वाचित सरपंच भंवरसिंह सोढा राजपुरोहित का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने दी ऐतिहासिक जीत पर बधाई

😊 Please Share This News 😊

मोदरान (जालौर/राजस्थान): जगमाल सिंह राजपुरोहित
आज मोदरान ग्राम पंचायत में एक अत्यंत हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल के बीच नवनिर्वाचित सरपंच भंवरसिंह सोढा राजपुरोहित के निवास स्थान पर पूरे ग्रामवासियों की ओर से एक विशाल स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मोदरान गांव के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जालोर जिले की भीनमाल तहसील के अंतर्गत रिकॉर्ड वोटो से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर नव-निर्वाचित सरपंच का साफा पहनाकर व मुंह मीठा करवाकर भव्य अभिनंदन किया।
ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच भंवरसिंह सोढा को अपनी और से शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मोदरान ग्राम पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। वक्ताओं ने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।
सरपंच और प्रतिनिधियों ने जताया आभार
इस अवसर पर नव-निर्वाचित सरपंच भंवरसिंह सोढा राजपुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि रतन सोढा और कैलाश सोढा ने समारोह में उपस्थित समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे मोदरान गांव के हर एक मतदाता और परिवार की जीत है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पंचायत क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा तथा गांव की हर समस्या का समाधान पूरी ईमानदारी से किया जाएगा।

 

दिवसोत्सव और नव वर्ष की दी शुभकामनाएं
समारोह के अंत में सरपंच भंवरसिंह सोढा व उनके प्रतिनिधियों ने उपस्थित सभी ग्रामवासियों को आगामी दिवसोत्सव एवं नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरे सभा स्थल पर एक सकारात्मक और आनंदमय माहौल देखने को मिला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!