भारत की राष्ट्रपति ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों से संवाद किया 7 hours ago 😊 Please Share This News 😊 Lalit Kumar(Raju) Editor-in-chief(lalit.space10@gmail.com)91+9782656423 नई दिल्ली-भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने,12 नवंबर, 2026 को राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के एक समूह के साथ संवाद किया। यह संवाद कार्यक्रम जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’ के अंतर्गत आयोजित किया गया था। यह पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा देश वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश के हर क्षेत्र और समाज के हर वर्ग का विकास आवश्यक है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय न केवल जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि उन्हें अपनी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।विद्यार्थियों को केवल उचित अवसरों, अनुकूल वातावरण और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अनुपात बराबर है। उन्होंने कहा कि यह समावेशी विकास की दिशा में देश की प्रगति का परिचायक है।राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से ऊंचे लक्ष्य रखने और लगन, अनुशासन तथा आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल आजीविका कमाने का साधन नहीं होना चाहिए; बल्कि, विद्यार्थियों का लक्ष्य अपने ज्ञान के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित करने का भी होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब हमारे युवा रोजगार सृजनकर्ता बनेंगे, तब देश के समावेशी विकास को और गति मिलेगी। राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे समसामयिक घटनाओं और देश-दुनिया में हो रहे बदलावों के बारे में अवगत रहें। इससे उन्हें तार्किक सोच और विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जब भी वे अपने गाँव जाएँ, अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ समसामयिक घटनाओं और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में की जानकारी साझा करें। उनके इस प्रयास से परिवार और समाज लाभान्वित होगा तथा उनकी शिक्षा की सार्थकता बढ़ेगी। व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे Donate Now More Stories सूर्यनगरी “जोधपुर” में “पूज्य आचार्यश्री” का भावपूर्ण अभिनन्दन; आज से प्रवाहित होगी “श्रीराम कथा” की अमृतधारा ! 5 hours ago सिएरा लियोन से नई दिल्ली पहुंची एक महिला यात्री के कब्ज़े से 22 किलोग्राम कोकीन जब्त की 7 hours ago पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत चतुर्थ चरण में होने वाले चुनाव को लेकर संबंधित क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित 19 hours ago [responsive-slider id=1466] You may have missed सूर्यनगरी “जोधपुर” में “पूज्य आचार्यश्री” का भावपूर्ण अभिनन्दन; आज से प्रवाहित होगी “श्रीराम कथा” की अमृतधारा ! 5 hours ago सिएरा लियोन से नई दिल्ली पहुंची एक महिला यात्री के कब्ज़े से 22 किलोग्राम कोकीन जब्त की 7 hours ago भारत की राष्ट्रपति ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों से संवाद किया 7 hours ago पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत चतुर्थ चरण में होने वाले चुनाव को लेकर संबंधित क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित 19 hours ago