सूर्यनगरी “जोधपुर” में “पूज्य आचार्यश्री” का भावपूर्ण अभिनन्दन; आज से प्रवाहित होगी “श्रीराम कथा” की अमृतधारा !
|
😊 Please Share This News 😊
|

जोधपुर, १३ नवम्बर २०२६ । श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद गुरूदेव श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य आचार्यश्री” आज सूर्यनगरी जोधपुर पधारे। प्रभु प्रेमी संघ, जोधपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय “श्रीराम कथा” के निमित्त पधारे “पूज्य आचार्यश्री” का जोधपुर विमानतल पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हार्दिक अभिनन्दन किया गया।इस अवसर पर जोधपुर की महारानी आदरणीया श्रीमती हेमलता राजे जी, प्रभु प्रेमी संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, समन्वय परिवार के सदस्यों तथा नगर की विभिन्न संस्थाओं के गणमान्यजनों ने “पूज्य आचार्यश्री” का भावपूर्ण स्वागत किया।
विमानतल से नगर में प्रवेश के उपरान्त “पूज्य आचार्यश्री” सर्वप्रथम “भारत समन्वय धाम” पधारे। यह पावन धाम “भारत माता मन्दिर” के संस्थापक, प्रातःस्मरणीय ब्रह्मलीन परमगुरुदेव श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित पूज्यपाद श्री स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज द्वारा संस्थापित है। “पूज्य आचार्यश्री” ने वहाँ परमगुरुदेव के श्रीविग्रह का श्रद्धापूर्वक पूजन कर अपनी गुरुभक्ति निवेदित की। तत्पश्चात् धाम में विराजमान भगवान् महादेव के दर्शन एवं अभिषेक किए।
इसके पश्चात् “पूज्य आचार्यश्री” जोधपुर स्थित वन विहार “श्री विहार” पधारे, जहाँ नगर के प्रमुख उद्योगपति आदरणीय श्री राधेश्याम रंगा जी एवं आदरणीय श्री निर्मल गहलोत जी, प्रभु प्रेमी संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर प्रभु प्रेमी संघ के वरिष्ठ न्यासी आदरणीय श्री महेन्द्र लाहोरिया जी, अवधेशानन्द जी मिशन की न्यासी आदरणीया श्रीमती मालिनी दोषी जी, प्रभु प्रेमी संघ की वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीया श्रीमती कुसुम गहलोत जी तथा प्रभु प्रेमी संघ, जोधपुर संस्था के प्रमुख आदरणीय श्री कुन्दनलाल सोनी जी, अध्यक्ष आदरणीय श्री महेन्द्र प्रकाश शर्मा जी, श्री मनीष अग्रवाल जी, श्री संजय शर्मा जी तथा भारत समन्वय धाम के आदरणीय श्री उमेद मालवीय जी सहित अनेक भक्तगणों ने “पूज्य आचार्यश्री” का श्रद्धापूर्वक अभिवादन किया।
कल, १३ नवम्बर से “पूज्य आचार्यश्री” के श्रीमुख से श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण पर आधारित सात दिवसीय “श्रीराम कथा” की अमृतधारा प्रवाहित होगी। प्रभु श्रीराम के पावन चरित्र, धर्म, मर्यादा, करुणा और आदर्श जीवन के दिव्य प्रसंगों का श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
“पूज्य आचार्यश्री” के शुभागमन और श्रीराम कथा के आयोजन के उपलक्ष्य में नगर को विशेष रूप से सजाया गया है। सूर्यनगरी में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण व्याप्त है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
