नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा जन आक्रोश आंदोलन बैठक में हुई गंभीर चर्चा, कार्यक्रम के संयोजक एवं सह संयोजक घोषित।  – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भाजपा जन आक्रोश आंदोलन बैठक में हुई गंभीर चर्चा, कार्यक्रम के संयोजक एवं सह संयोजक घोषित। 

😊 Please Share This News 😊

जालौर ।भाजपा जन आक्रोश आंदोलन की कार्ययोजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक भाजपा मुख्यालय पर सम्पन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला एवं विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम के संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई ।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित जन आक्रोश आंदोलन के अंतर्गत राजस्थान सरकार की नाकामियों को जनता के सामने गुजागर कर जन जागृति का काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार को बने चार वर्ष बीत गए हैं, लेकिन जनता के हित में एक भी काम पूरा नहीं कर सकी है । राजस्थान में जहां किसान वर्ग से लेकर आम आदमी, महिला और युवाओं में सरकार के प्रति रोष हैं, वहीं कांग्रेस सरकार कभी अपनी सत्ता बचाने के लिए तो कभी अपने राजकुमार को बचाने के लिए दिल्ली में बैठी रहती हैं।

बैठक में आंदोलन के जिला प्रभारी मंहत प्रतापपुरी महाराज ने आंदोलन के कार्याे की जानकारी लेकर बताया कि भाजपा संगठन सिर्फ चुनावों के समय जनता के बीच नहीं जाती, वो वर्ष के 365 दिनों तक कार्य करने वाला राजनैतिक संगठन हैं। जनता सेवा का प्रण लेकर कार्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ता एक बार पुनः जनता की समस्याओं को जानने के लिए एवं कांग्रेस सरकार की नाकामियों के प्रति जन जागृति करने के लिए जनता के बीच जाएंगे । कांग्रेस के लिए जनता केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम बन गया हैं । जिन्हें झुठे, लोकलुभावनें वादों के जरिए फसाकर छलने का कार्य करती आई हैं । लेकिन जनता सजग हो चुकी हैं और राष्ट्र के नवनिर्माण के यज्ञ में अपना सहयोग करने के लिए पूर्णतः तैयार हैं।

आंदोलन के जिला संयोजक भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने अभियान की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए बताया हैं कि प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम को जिला, फिर विधानसभा एवम् प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला स्तरीय यात्रा के आयोजन के बाद यात्रा प्रत्येक विधानसभा अनुसार ग्राम पंचायतों से होते हुए पुनः जिला केंद्र पर पहुंचेगी। यात्रा के सफल आयोजन हेतु संगठन द्वारा दिवस प्रमुख, जिला समिति और विधानसभा स्तरीय समिति का निर्माण किया जा चुका हैं।

इस दौरान कार्यक्रम के जिला प्रभारी मंहत प्रतापपुरी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, जालोर विधानसभा प्रभारी कमलेश दवे, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष भेरुदान चारण, मंजीराम चौधरी, जिला महामंत्री हरीश राणावत, प्रकाश छाजेड, पुखराज राजपुरोहित, जिला मंत्री पवनी मेघवाल, जितेन्द्र सरगरा, भूरसिंह देवकी, सोशल मीडिया चंद्रकांत सुंदेशा, कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत, जिला मंत्री यात्रा सह संयोजक नरिंगाराम पटेल, जालोर नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, राव गणपतसिंह बगेड़िया, नैनमल लखरा, उदयसिंह दादाल, तलसाराम चौधरी, दौलतसिंह कलापुरा, रिडमलसिंह डाभी, बाबूलाल पुरोहित, बशीलाल सुथार, ओटाराम सोलंकी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, दिनेश भाटी सियाणा, दिनेश महावर, रतन सुथार, दशरथसिंह भाटी, समुन्दरसिंह, दिनेश बरोट, हेमेंद्रसिंह राव, संजय बोराणा, दिलीप भट्ट, सुरेश वैष्णव, भवानीसिंह देता, मुलसिंह चौराऊ, उत्तम गर्ग, रमेश गर्ग, सुरेश राजपुरोहित सायला, महेंद्र कुमावत, रघुनाथसिंह राजपुरोहित, राजेंद्रसिंह तालियाना, प्रेमाराम देवासी, मुकेश राजपुरोहित बावतरा सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!