भाजपा द्वारा जन आक्रोश यात्रा के रथों की लॉन्चिंग मलकेश्वर मठ से होगी ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भाजपा द्वारा जिले की सभी विधानसभाओं के लिए जनाक्रोश रथों की लॉन्चिंग शुक्रवार को 10 बजे मलकेश्वर मठ से की जायेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भावेश सोनी ने बताया कि रथ यात्रा लोंचिन कार्यक्रम में कार्यक्रम जन आक्रोश यात्रा जिला प्रभारी महंत प्रतापपूरी महाराज, जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, सांसद देवजी भाई पटेल, विधायक नारायणसिंह देवल, जोगेश्वेर गर्ग, छगनसिंह राजपुरोहित, पूराराम चौधरी, जिला प्रमुख राजेश राणा, नगर परिषद सभापति गोविंद टांक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, मोर्चो के जिला पदाधिकारी, सभी मंडल प्रभारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, नगर पालिका पार्षद सहित समस्त भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। 
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पार्षदों तथा दायित्ववान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में सम्मिलित हों । जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक गजेंद्रसिंह सिसोदिया सभी विधानसभाओं की समितियों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं । जन आक्रोश यात्रा के समय मलकेश्वर मठ पर आयोजित इस रथ लॉन्चिंग कार्यक्रम में जिले की जालोर, आहोर, भीनमाल, रानीवाड़ा, सांचोर विधानसभा की जन आक्रोश यात्रा समितियां उपस्थित रहेगी। उन्होंने कहा कि मलेकश्वर मठ से सभी विधानसभाओं के लिए ये रथ विधानसभा समितियों के संयोजकों तथा सह संयोजकों के निर्देशन में रवाना किए जाएंगे । विधानसभा समितियां ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा के मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर 4 से 14 दिसंबर तक इन रथों के संचालन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
