नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालोर जिला भाजपा द्वारा सभी विधानसभाओ में जन आक्रोश यात्रा के रथों की लॉन्चिंग 4 दिसंबर को। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालोर जिला भाजपा द्वारा सभी विधानसभाओ में जन आक्रोश यात्रा के रथों की लॉन्चिंग 4 दिसंबर को।

😊 Please Share This News 😊

4 दिसंबर 2022 रविवार भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली सांसद देवजी पटेल, जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, जन आक्रोश यात्रा जिला संयोजक गजेंद्रसिंह सिसोदिया , सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे कार्यक्रम में उपस्थित।
जनाक्रोश यात्रा के लिए जालोर जिला भाजपा द्वारा जिले की सभी विधानसभाओं के रथों की लॉन्चिंग 4 दिसंबर 2022 को की जाएगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भावेश सोनी ने बताया की रथ यात्रा लोंचिन का कार्यक्रम आहोर, भीनमाल, रानीवाड़ा सांचौर विधानसभा में 4 दिसंबर से किया जाएगा एवम जालोर विधानसभा में 6 दिसंबर से शुभारंभ किया जाएगा ।

विधानसभाओं के लॉन्चिंग कार्यक्रम में जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली सांसद देवजी भाई पटेल, विधायक नारायणसिंह देवल, विधायक, जोगेश्वेर गर्ग, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, विधायक पूराराम चौधरी, जिला प्रमुख राजेश राणा, भाजपा नेता दानाराम चौधरी पूर्व विधायक, शंकरसिंह राजपुरोहित जीवाराम चौधरी खेमराज देसाई वनेसिह गोहिल सांवलाराम देवासी रविन्द्रसिंह बालावत धनाराम पुरोहित भूपेन्द्र देवासी अमीचंद जेन गेनाराम मेघवाल सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सभी मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मंडल पदाधिकारी सहित समस्त भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पार्षदों तथा दायित्व वान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में सम्मिलित हों । जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक गजेंद्रसिंह सिसोदिया सभी विधानसभाओं की समितियों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं । विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा के मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक इन रथों के संचालन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगी ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!