राज्य सरकार की नीतियों से आम जन में रोष-नारायणसिंह देवल ,साथ ही जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह बोरली ने कहा जनता अब परिवर्तन चाहती हैं।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रही जन आक्रोश यात्रा के नवें दिन रानीवाड़ा विधानसभा के कोडका ग्राम पंचायत से विधायक नारायणसिह देवल एवम विधानसभा संयोजक मंजीराम चौधरी के नेतृत्व में शुरू हुई।रानीवाड़ा विधानसभा में आयोजित जन चोपाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा की राज्य में कुशासन, तानाशाही और जंगलराज देने वाली भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखड़ फेकने का समय चुका है। वर्तमान में भाजपा जहा भी पहुंची है उसके पीछे जनसंघ के जमाने से तपस्या करते हुए लाखों कार्यकर्ताओ ने अपना जीवन खपाया है। आज राजस्थान की सत्ता में बैठी गहलोत सरकार ने जनता से छल किया है।रानीवाडा विधायक नारायणसिंह देवल ने संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान को देश के साथ विकास धारा में जोडने के लिए केंद्र के साथ साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए राजस्थान में भी भाजपा सरकार बनानी होगी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष भेरूदान चारण ने कहा की राजस्थान से कांग्रेस को हटाने से ही राज्य में बहन बेटियां सुरक्षित होगी। बेरोजगारी दूर होगी राज्य में पेट्रोल डीजल पर लगाए करो में कमी होगी इसलिए इस कांग्रेस सरकार को हटाना बेहद जरूरी है।
यात्रा के विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष मनजीराम चौधरी ने कहा की जन आक्रोश यात्रा आने वाले चुनावों में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का शंखनाद है। इस भ्रष्ट सरकार में आम जन त्राहि त्राहि कर रहा है।
किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष हिरालाल सारस्वत ने बताया की रानीवाड़ा विधानसभा के कोडका भटीप डीगांव भापड़ी कोटड़ा दातवाड़ा करवाड़ा सातरू कूड़ा और सेवाड़ा ग्राम पंचायत में जन आक्रोश यात्रा के तहत चोपले आयोजित की गई।
जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी ने कहा की जन आक्रोश यात्रा जिले के समस्त विधानसभाओं में आयोजित की जा रही है जिसमे जगह जगह पर चौपाल, स्वागत आयोजित की जा रही है लोगो का भारी समर्थन प्राप्त हो रह है। 
इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जिला उपाध्यक्ष भेरूदान चारण, मनजीराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष तुलसाराम मांजू, मंडल महामंत्री हेमाराम जांगू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश जांगू, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाडसिंह राव बोरली, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष हिरालाल सारस्वत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललीत राजपुरोहित,
तुलसाराम लोल, सहीराम जांगू, हेमाराम जाट, लादूराम बिश्नोई, हिराराम बुनकर, रूपाराम ढाका, साजाराम जाट, रतनाराम, मोहनलाल, कमलेश, राजूराम सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजुद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
