नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चेंज मेकर अवाॅर्ड सेरेमनी के बैनर एवं पोस्टर का किया विमोचन । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

चेंज मेकर अवाॅर्ड सेरेमनी के बैनर एवं पोस्टर का किया विमोचन ।

😊 Please Share This News 😊

निकटवर्ती ग्राम दासपां के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के परिसर में बीकानेर में होने वाले 11-12 मार्च तक ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंजमेकर अवॉर्ड सेरिमनी और मानवता क्रांति प्रोग्राम के लिए बैनर एवं पोस्टर का विमोचन किया गया है ।  मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि यह प्रोग्राम बीकानेर के राष्ट्रहित ट्रस्ट फाउंडेशन और परहित सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा किया जाएगा । इसमें भारत के सभी राज्यों के 780 जिले, राजस्थान के सभी जिलों की 314 तहसील और संसार भर के लगभग 200 देशों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है । इस प्रोग्राम में आने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को चयनित कमेटी के द्वारा चयन किया जाएगा । जो भी सामाजिक कार्यकर्ता इस प्रोग्राम में भाग लेना चाहता है वह अपनी प्रोफाइल बीस जनवरी तक अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान को भेज सकते हैं । यह प्रोग्राम पीबीएम हॉस्पिटल के पूर्व सैनिक नर्सिंग ऑफिसर मेवासिंह मोटिवेशनल स्पीकर एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर की प्रेरणा से किया जा रहा है । इस प्रोग्राम के अंतर्राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भारतीय मूल के सऊदी अरबिया निवासी लतीफ थेची, भारत से श्रीमती पूनमकुमारी  इस अवसर पर माणकमल भंडारी, कैलाश जैन, अखेसिंह चम्पावत, सुरेंद्रसिंह चम्पावत, जितेन्द्र प्रजापत, दीक्षित ओझा, आकाश जैन,ललित होंडा, मुकेश सोलंकी, माघवेंद्रसिंह चम्पावत, कृष्णकुमार, रोमाराम, मायाकंवर, डिम्पलकंवर, संतोषकुमारी, रवीनाकुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे  ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!