ग्राम पंचायत नरता में आयुष रक्षा कीट का किया वितरण।
|
😊 Please Share This News 😊
|

ग्राम पंचायत नरता में आयुष रक्षा कीट का वितरण किया गया ।आयुर्वेद विभाग जालोर के निर्देश से डॉ मुकेश परमार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा मनरेगा मजदूरों की निशुल्क जांच एवम् चिकित्सा की गई ।प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए ग्रामीणों को आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित काढ़ा पिलाया गया एवम् आयुष रक्षा किट और बाल आयुष रक्षा कीट का वितरण किया गया कुल 80 लोगो को आयुष रक्षा कीट एवम् बाल आयुष रक्षा किट का वितरण किया गया डॉ परमार ने बताया कि आयुष रक्षा किट में आयुष 64 त्रिभूवन कीर्ति रस सशमनी वटी दी गई एवम् बाल आयुष कीट में अर्विंदासव बाल आयुष कवाथ दिया गया जो रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाता है जिससे खासी जुकाम बुखार आदि नहीं होते हैं।
इस अवसर पर वार्ड पंच जीतराम गफर खा ग्राम विकास अधिकारी सुरेश विश्नोई सताराम प्रधानाचार्य फोजराम जी बगराम आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
