नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिव्यांगों को सौ ट्राईसाईकिल एवं 30 व्हीलचेयर किए वितरित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

दिव्यांगों को सौ ट्राईसाईकिल एवं 30 व्हीलचेयर किए वितरित।

😊 Please Share This News 😊

दिव्यांग ऑपरेशन जांच चयन सहायक उपकरण वितरण एवं नारायण लिंब शिविर स्थानीय राजेंद्रसूरि जैन दादावाड़ी में आयोजित किया गया।  क्लब सचिव लॉयन अमन देवेंद्र मेहता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ हर्षवर्धन अग्रवाला एवं अध्यक्षता लायन क्लब अध्यक्ष विजयकुमार मोदी ने की । विशेष अतिथि के नाते जालोर  नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष रोटरी इंटरनेशनल के प्रांत पाल सीए मोहन पाराशर, समाज कल्याण अधिकारी सुभाषकुमार, रोटरी क्लब अध्यक्ष सपना बजाज उपस्थित थे।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अग्रवाला ने संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विशाल आयोजन नारायण सेवा संस्थान व लायंस क्लब के सहयोग से किया जा रहा है, जो कि अनुमोदन यह है । लायंस क्लब समय-समय पर विभिन्न प्रकार की सेवा कार्य करते आया है, जो कि प्रेरणा स्रोत का कार्य है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीए मोहन पाराशर ने कहा कि इस प्रकार की सेवा गतिविधि आने वाली पीढ़ी को प्रोत्साहन देती है कि हमें सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए । उन्होंने  लायंस क्लब परिवार को धन्यवाद देते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम संयोजक कालूराज मेहता ने बताया कि शिविर में 300 रजिस्ट्रेशन हुए एवं 100 जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल, 30 को व्हीलचेयर, 50 को शमन यंत्र, 50 को वैसाखी आदि वितरण की गई। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम में सह संयोजक नंदकिशोर बंसल, नारायण सेवा संस्थान के लालसिंह, लायंस क्लब के आनंद खत्री, सरदारखान खोखर, राजेन्द्र जैन, पवन पेडीवाल, दीपेश सिद्धावत, श्यामसुंदर गोयल, संजय जैथलिया, कानिश चौधरी, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, दामोदर भूतड़ा, श्रीकांत भूतडा, रमेश महेश्वरी, किशन माहेश्वरी, कमलकिशोर मूंदड़ा, मुकेश मोदी, मधुरश्याम गुप्ता, लायनेस क्लब अध्यक्ष सुषमा गोयल, अनीता जैथलिया, सीता मोदी, शकुंतला मूंदड़ा, प्रियंका आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!