नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाबा रामदेव एवं लोकेश मुनि ने किया नाहर अस्पताल का अवलोकन । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बाबा रामदेव एवं लोकेश मुनि ने किया नाहर अस्पताल का अवलोकन ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।योग ऋषि बाबा रामदेव और आचार्य डॉ. लोकेश मुनि स्थानीय नीलकंठ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में एक दिवसीय दौरे पर आये । मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इसी दौरान योग ऋषि बाबा रामदेव एवं आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने शहर के प्रतिष्ठित नाहर अस्पताल का अवलोकन किया । नाहर अस्पताल में उपलब्ध सभी अत्याधुनिक मेडिकल सेवाओं की जानकारी प्राप्त की । नाहर अस्पताल पहुँचने पर अस्पताल सी. ई.ओ. डॉ. उमेश निश्चत, अशोक सेठ एवं हॉस्पिटल स्टाफ ने योगऋषि बाबा रामदेव और आचार्य डॉ लोकेश मुनि का स्वागत-सत्कार किया । उन्हें अस्पताल में उपलब्ध सभी अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं के बारे में अवगत भी कराया । योग ऋषि बाबा रामदेव ने भामाशाह सुखराज नाहर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नाहर अस्पताल में इमरजेंसी ट्रीटमेंट, आई. सी. यू, ब्लड रिपोर्ट्स, एम. आर. आई, सी. टी. स्कैन, ब्लड बैंक सहित सभी अत्याधुनिंक मेडिकल सुविधाएँ उपलब्ध है । उन्होंने कहा कि इतना अच्छा हॉस्पिटल बनाना भी एक पुण्य का काम है । ईश्वर भामाशाह सुखराज नाहर और उनके परिवार को सुख-समृद्धि दे । साथ ही पूरे अस्पताल स्टाफ को उनकी सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दीं । साथ ही आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने भी भामाशाह सुखराज नाहर के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जोधपुर संभाग में यह अस्पताल ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वालों के लिए वरदान साबित होगा ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!