केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में मेगा वॉकथॉन कार्यक्रम “वॉक फॉर हेल्थ” का आयोजन किया।
|
😊 Please Share This News 😊
|


गैर-संक्रामक रोगों के उत्पन्न होने में शारीरिक निष्क्रियता एकप्रमुख कारक है। राष्ट्रीय एनसीडी निगरानी सर्वेक्षण(एनएनएमएस) (2017-18) से भी इस बात का पता चलता हैकि 41.3 प्रतिशत भारतीय शारीरिक रूप से निष्क्रिय हैं।शारीरिक सक्रियता से प्राप्त स्वास्थ्य लाभ के कारण न केवल हृदयरोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर आदि सहित गैर-संक्रामक रोगोंका जोखिम कम होता है, बल्कि इसका मानसिक स्वास्थ्य पर भीसकारात्मक प्रभाव पड़ता है, डिमेंशिया की शुरुआत में देरी होतीहै, और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए, शारीरिक औरमानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावादेने के लिए देश भर के जिला मुख्यालयों पर आज (5 मार्च, 2023) एक साइकिल रैली भी आयोजित की गई। ‘स्वस्थ महिलास्वस्थ भारत’ की थीम के तहत साइक्लेथॉन नामक कार्यक्रम काआयोजन किया गया।
आम लोगों को इस साइक्लेथॉन में भाग लेने के लिए आकर्षितकरने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने ने सभी प्रबंध किए हैं।जैसा कि घटना का विषय ही दर्शाता है कि महिलाओं का स्वास्थ्यभी एकसमान महत्वपूर्ण है। स्वस्थ महिलाएं न केवल अपनेपरिवार में बल्कि समाज में भी योगदान देती हैं और अंत में भारतको एक स्वस्थ राष्ट्र बनाती हैं।
हालांकि, जिला मुख्यालयों में साइकिलिंग कार्यक्रम के पूरक केलिए, शारीरिक फिटनेस और तंदुरूस्ती को बढ़ावा देने के लिएदिल्ली में एक और कार्यक्रम “वॉक फॉर हेल्थ” भी आयोजितकिया गया था। “वॉक फॉर हेल्थ” विजय चौक से शुरू होकरकर्तव्य पथ और इंडिया गेट से होते हुए निर्माण भवन पहुंचा।
इससे पहले, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को यादगार बनाने केलिए फरवरी 2023 के महीने में, सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशोंमें सभी 1.5 लाख आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों(एबी-एचडब्ल्यूसी) में ‘स्वस्थ मन, स्वस्थ घर’ की थीम के तहतइसी तरह की एक साइकिल रैली आयोजित की गई थी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री विशालचौहान, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों, नर्सों और केंद्रसरकार के अस्पतालों अर्थात् सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहरलोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकलकॉलेज के कर्मचारियों ने भी वॉकथॉन में भाग लिया। इस कार्यक्रममें 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मानसिक बीमारी और कैंसर जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं/बीमारियों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ औरसक्रिय जीवन अपनाने का संकल्प लिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
