नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कौशल प्रशिक्षण क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए अमेरिकी वाणिज्य मंत्री सुश्री जीना रायमोंडो के साथ बैठक की।      – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कौशल प्रशिक्षण क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए अमेरिकी वाणिज्य मंत्री सुश्री जीना रायमोंडो के साथ बैठक की।     

😊 Please Share This News 😊
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कौशल प्रशिक्षण क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंध स्‍थापित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए अमेरिका की वाणिज्य मंत्री सुश्री जीना रायमोंडो के साथ बैठक की।

 

श्री प्रधान ने बताया कि दोनों ही मंत्रियों ने भारत में कौशल प्रशिक्षण के परिवेश को और भी अधिक जीवंत बनाने के साथ-साथ भावी श्रमबल के निर्माण के लिए संस्थागत व्‍यवस्‍थाओं को मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के जमाने में डिग्री से कहीं अधिक महत्वपूर्ण कौशल और दक्षता हो गई है।श्री प्रधान ने बताया कि दोनों ही मंत्रियों ने तीन ‘एस’ यथा स्किलिंग, स्टार्ट-अप्‍स और एसएमई में व्‍यापक एवं गहन आपसी सहयोग के लिए आजीवन सीखने के अवसर सृजित करने के तरीकों पर चर्चा की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002JLYK.jpg

दोनों ही मंत्रियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि एक ओर भारत के विशाल श्रमबल, और दूसरी ओर अमेरिका में महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों में व्‍यापक अवसरों को इन दोनों ही देशों के पारस्परिक लाभ के लिए संयोजित किया जा सकता है।

श्री प्रधान ने सुश्री जीना रायमोंडो द्वारा भारत में तेज विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और विजन की अत्यधिक सराहना करने की प्रशंसा की।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!