शिविर में बिजली कनेक्शन मिलने से 60 वर्षीय तगाराम के घर हुआ उजाला।
|
😊 Please Share This News 😊
|

प्रशासन गाँवों के संग अभियान के तहत भीनमाल पंचायत समिति की फागोतरा ग्रा.पं. में आयोजित शिविर व महंगाई राहत कैंप के दौरान घरेलू विद्युत कनेक्शन मिलने से तगाराम के घर बिजली की रोशनी से उजाला हुआ।
फागोतरा निवासी 60 वर्षीय तगाराम को प्रशासन गांवों के संग शिविर में घरेलू विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया। भीनमाल उपखंड अधिकारी पूनम चौधरी एवं विकास अधिकारी चुनाराम विश्नोई ने तगाराम के घर पर जाकर मीटर लगवाने के संबंध में तुरंत कार्यवाही संपन्न करवाई जिससे तगाराम के घर में वर्षों बाद बिजली की रोशनी से उजाला हुआ।बिजली से रोशन हुए घर होने की खुशी में तगाराम ने राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए
कहा कि मैंने अपनी उम्र भले ही अंधेरे में गुज़ारी हो, किन्तु अब मेरे बच्चे अंधेरे में नहीं रहेंगे और मेरा पोता जो पढ़ाई करता है, वह भी अपनी पढ़ाई आराम से कर पाएगा और हमारा परिवार अब रोशनी में खाना बना पाएगा साथ ही महँगाई राहत कैंप में 100 यूनिट तक के बिजली बिल माफ़ होने से लाइट भी निःशुल्क मिल सकेंगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
