समर कैंप में आयोजित किया गया- पुलिस स्टेशन भ्रमण तथा नुक्कड़ नाटक।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। स्थानीय विद्यालय सेंट पॉल में चल रहे समर कैंप में आज बालक बालिकाओं ने पुलिस स्टेशन भीनमाल का भ्रमण किया जिसके अंतर्गत श्रीमान भरत सोलंकी ने संपूर्ण पुलिस स्टेशन के बारे में बालकों को जानकारी प्रदान की। बालक बालिकाओं ने नगरपालिका के सामने नुक्कड़ नृत्य द्वारा शिक्षा की महत्वता तथा मजदूर दिवस के उपलक्ष में नृत्य पेश किया विद्यालय के छात्र दिगंत बोहरा ने मजदूरों के प्रति सम्मान देने के लिए संबोधित किया।
विद्यालय के द्वारा बालकों के सर्वांगीण विकास हेतु मुफ्त में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत अंग्रेजी भाषा में दक्षता, खेल, योगा,
सेल्फ डिफेंस आदि की दक्षता प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम 12 मई तक आयोजित किए जाएंगे।
विद्यालय के द्वारा बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जितीन थॉमस, टीनो वी टोम, भूपेश बोहरा, विजय सोलंकी तथा समस्त स्टाफ गण मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
