नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलक्टर ने शिविर व महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, साथ ही योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों को प्रदान किए गारंटी कार्ड। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कलक्टर ने शिविर व महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, साथ ही योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों को प्रदान किए गारंटी कार्ड।

😊 Please Share This News 😊

जालौर। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने मंगलवार को प्रशासन गाँवों के संग अभियान के तहत सायला पंचायत समिति की आसाणा व माण्डवला में आयोजित शिविर व महंगाई राहत कैंप में पहुँच व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर निशान्त जैन ने महंगाई राहत कैंपों के दौरान छाया, पेयजल, चिकित्सा व मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण सहित आवश्यक व्यवस्थाएँ देखी तथा लाभार्थियों के पंजीयन की जानकारी लेते हुए उपस्थित कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने 10 प्रमुख योजनाओं के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान कर योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान दी। उन्होंने शिविर में हेल्प डेस्क के माध्यम से लाभार्थियों को जरूरी सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने विभागीय काउंटरों पर पहुँच कार्मिकों से कार्य प्रगति की
जानकारी लेकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने योजनाओं के तहत पात्र व्यक्तियों को लाभांवित करने के निर्देश देते हुए लाभार्थी पंजीयन की स्थिति देखी।
जिला कलक्टर ने माण्डवला में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
——————————————————————-
जिला कलक्टर निशान्त जैन ने मंगलवार को माण्डवला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएँ जांची।
जिला कलक्टर निशान्त जैन ने सीएचसी का निरीक्षण कर प्रभारी से विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति देखी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने की बात कही।
उन्होंने सीएचसी सेंटर पर मरीजों से वार्ता कर सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सेन्टर पर साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत दवाईयों का स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना के तहत की जा रही जांचों के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, तहसीलदार कौशल्या जांगिड़, विकास अधिकारी मनमोहन मीणा सहित अधिकारी-कार्मिक सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!