नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संभाग स्तरीय मारवाड़ युवा महोत्सव 2023, राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन जारी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

संभाग स्तरीय मारवाड़ युवा महोत्सव 2023, राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन जारी।

😊 Please Share This News 😊

राज्य के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज करने, उन्हें प्रशिक्षण एवं सुविधा देकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार कर उनको स्वावलम्बी बनाने के लिए राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा इस माह संभाग मुख्यालय पर आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय मारवाड़ युवा महोत्सव-2023 के लिए युवा कलाकार वेबसाइट www.youthboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
ऑनलाइन पंजीयन करवाना अनिवार्य।इस महोत्सव में राजस्थान का मूल निवासी अध्ययनरत एवं गैर अध्ययनरत युवा भाग ले सकते हैं, जो 1 जनवरी 2023 तक 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग में होने चाहिए। आयु का प्रमाणीकरण माध्यमिक स्कूल शिक्षा का प्रमाण पत्र या आधार कार्ड या अन्य आयु संबंधी प्रमाण पत्र से किया जायेगा।
संभाग स्तरीय मारवाड़ युवा महोत्सव में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गायन, नाटक (वन एक्ट प्ले हिन्दी एण्ड इंग्लिश) शास्त्रीय एकल गायन ( हिन्दुस्तानी गायन), शास्त्रीय नृत्य (कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, कचीपुड़ी), शास्त्रीय वा़द्य यंत्र (सितार, बांसुरी, तबला, मृदंग, वीणा), हारमोनियम व गीटार वादन, नाटक, चित्रकला, आशुभाषण एवं राजस्थान की दुर्लभ कलाएं फड़ वाचन, रावणहत्था वादन, रम्मत, अलगोजा वादन, मांडणा व भित्ति चित्र कला, लंगा मांगणिहार गायिकी, कठपुतली प्रदर्शन, खड़ताल, मोरचंग व भपंग वादन से संबंधित प्रतियोगिताएँ होगी जिसमें पात्र इच्छुक युवा कलाकार पंजीयन करवा सकता है।
प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
मारवाड़ युवा महोत्सव में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही युवा कलाकारों का करियर मार्गदर्शन भी किया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!