शिविर में दिव्यांग केसाराम को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर पेंशन व व्हील चेयर के लिए करवाया आवेदन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। प्रशासन गाँवों के संग अभियान के तहत बागोड़ा पंचायत समिति की नरसाणा में आयोजित शिविर में दिव्यांग केसाराम को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर विशेष योग्यजन पेंशन व व्हील चेयर के लिए आवेदन करवाया गया। शिविर में बागोड़ा उपखण्ड अधिकारी गरिमा शर्मा एवं बी.सी.एम.ओ. डां. दिनेश विश्नोई के समक्ष दोनों पैरों से दिव्यांग केसाराम व उसके परिवारजनों ने अपनी परिवेदना बताई तो उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित कार्मिकों को निर्देश कर मौके पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर पेंशन व व्हीलचेयर के लिए आवेदन करवाया। उपखण्ड अधिकारी गरिमा शर्मा ने दिव्यांग केसाराम को दिव्यांगता प्रमाण पत्र सौंप कर मौके पर ही विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया।
दिव्यांग केसाराम ने राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रशंसा की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
