नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल अचलगच्छ जैन संघ की मिटिंग सम्पन्न। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल अचलगच्छ जैन संघ की मिटिंग सम्पन्न।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। भीनमाल अचलगच्छ जैन संघ की मिटिंग आज 4-6-2023 रविवार दोपहर 4 बजे नवजीवन हाॅल के सभागार मे आयोजित की गई थी।मिटिंग की शुरुआत नवकार महामंत्र के जाप से शुभारंभ की गई। मिटिंग मे पधारे सभी सदस्यो का हार्दिक स्वागत और अंभीनदंन श्री मंगल सेठ ने कीया। मिटिंग मे भीनमाल अचलगच्छ जैन संघ की गतिविधि का विस्तृत विवरण श्री उमराव मल सेठ ने प्रस्तुत किया।भीनमाल अचलगच्छ जैन संघ द्वारा संचालित भोजनशाला पुराने ट्रस्ट द्वारा अचानक बंद करने से हुई परेशानी से मिटिंग मे सभी ने एक स्वर मे कहा की जल्द से जल्द भोजनशाला शुरु होनी चाहिए इसके लिए जो करना पडे वो करना चाहिए। सभी की भावना का सम्मान करते हुए भीनमाल मे अचलगच्छ जैन संघ द्वारा संचालित भोजनशाला जल्द से जल्द शुरु की जाए उसमे सभी ने बढ चढ कर भाग लेते हुए लाभार्थी परीवार के नाम लिखे गये। शांतिनाथ भगवान मंदिर, शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर, गुरु मंदिर निभाव के लिए सर्व साधारण फंड बनाया गया जिसमे सभी सदस्यो ने उत्साहित होकर लाभ लिया।नुतन धर्मशाला का भी निर्माण कार्य पुराने ट्रस्ट मंडल द्वारा अचानक रोका गया उसको भी यथा शीघ्र व्यवस्था करते हुए प्रारभं कीया जाए इसके लिए भी सदस्यो ने उत्साह दिखाया।मिटिंग मे सैकडो सदस्यो की उपस्थित रही। पहले हुए मंदिर निर्माण का पैसा सोमपुरा का बकाया है उसके लिए क्या किया जाए। सोमपुरा के कहे अनुसार अचलगच्छ के पुर्व ट्रस्ट मंडल पैसा चुका नही रहा है। यह जानकारी दलीचंद सेठ ने दी। संघ का संचालन सुचारु रूप से चलाया जाए उस पर विचार विमर्श कीया गया। मिटिंग का सफल संचालन मंगलचंद सेठ ने कीया और मिटिंग मे पधारे सभी सदस्यो का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।सभी को चौविहार कराने का लाभ दलीचंद गोमचंद जी सेठ परीवार ने लिया जिसकी खुब खुब अनुमोदना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!