नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सनातन संस्कृति जागरण संघ के तत्वावधान में हुआ परमारों की ढ़ाणी में यज्ञ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सनातन संस्कृति जागरण संघ के तत्वावधान में हुआ परमारों की ढ़ाणी में यज्ञ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। समरस व संगठित हिन्दु समाज की स्थापना हेतु प्रयासरत सनातन संस्कृति जागरण संघ ने अपने यज्ञ अभियान की अगली कडी में रविवार को परमारों की ढ़ाणी स्थित हरसन राम राणा के घर पर अपने 35 वें यज्ञ का आयोजन किया। नटवरलाल जीनगर ने बताया कि यज्ञ में हरसनराम राणा सपत्नीक मुख्य यजमान बने । उनके अलावा कुंड पर अन्य परिवारजन व पडोसियों ने बैठ यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु, मातृशक्ति व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के उपरांत हिन्दु समाज को संगठित व सशक्त करने हेतु मनोहरमल सुखाड़िया व राव विक्रमसिंह आर्य ने अपने विचार व सुझाव रखे।संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के कई सदस्य व अन्य श्रोता जन उपस्थित थे । जिनमें  प्रभुराम जीनगर, गजाराम मेघवाल, आम्बाराम राणा, नटवर जीनगर, मनोहर सुखाड़िया, अर्जुनसिंह राव, राजेश सोनी, शोभापुरी, महेंद्र जैन, मांगीलाल राणा, तेजाराम मेघवाल, महेश ठाकुर, रायमल राणा, दिलीप चौहान, जितेन्द्र सोनी, जितेन्द्र छीपा, जसवंत सुखाड़िया, हिमांशु जीनगर सहित कई लोग उपस्थित रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!