अब आशा करेगी मोबाईल पर मातृ एवं शिशु संबधी सभी सेवाओं की ऑनलाईन रिपोर्टिंग चिकित्सा विभाग की पहल – पीसीटीएस मोबाईल एप किया लॉन्च।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 23 जून। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं एवं शिशुओं को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की ऑनलाईन ट्रेकिंग, रिपोर्टिंग और मॉनिटरिंग के पीसीटीएस मोबाईल एप तैयार करवाया है। जिसके माध्यम से जिले की 1143 आशाएं मोबाइल पर अपने क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों से संबधित स्वास्थ्य सेवाओं की डे टू डे रिपोंर्टिंग कर कार्य की मॉनिटरिंग कर सकेगी।एप के माध्यम से राज्य की आशा सहयोगिनी बच्चों एवं महिलाओं को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं से पूरी तरह अपडेटेड रहेगी। उन्हें पता रहेगा कि किस दिन किन बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण होना या किसी अन्य सेवा का लाभ दिया जाना है।गुरूवार को वीडियों कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों का इस संबंध में आमुखीकरण किया गया। सीएमएचओं डॉ. रमाशंकर भारती ने बताया कि पीसीटीएस मोबाइल एप से महिलाओं और बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा सकेगा और इसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य सूचकांको में और सुधार होगा।
उन्हांने बताया कि यह एप आशा सहयोगिनियों के कार्य को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए विभाग की एक अभिनव पहल है, जिसे एनआईसी राजस्थान और डेमाग्राफर अनुभाग के माध्यम से तैयार करवाया गया है। उन्हांने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्रां पर डेटा एंट्री की सुविधा के अभाव के कारण इससे पूर्व आशाओं को गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं एवं शिशुओं को प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाआें के डेटा को अपने क्षेत्र की पीएचसी, सीएचसी व अन्य चिकित्सा संस्थान पर जाकर अपडेट करवाना पडता था जिससे समय पर ऑनलाईन सूचना भेजने में अनावश्यक विलम्ब होता है किन्तु अब इस एप के माध्यम वास्तविक समय पर सूचना प्राप्त हो सकेगी।
एप पर आशा द्वारा ये सेवाएं अपडेट की जाएगी
————————————————-
जिला नोडल अधिकारी एनएचएम अवनिश सक्सेना ने बताया कि इस एप पर आशा द्वारा मासिक कार्य योजना, एएनसी, पीएनसी, एचबीएनसी, टीकाकरण, नसबंदी, अंतराल साधन की सर्विसेज की नामवार सूची, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, प्रसव पश्चात देखभाल, शिशु टीकाकरण, बच्चों का ग्रोथ चार्ट, शिशु एवं मातृ मृत्युदर, बच्चों को 3, 6, 9, 12 व 15 माह पर दी जाने वाली एचबीवाईसी सेवाएं, महिला की पीसीटीएस आईडी को सर्च करने की सुविधा, सुझाव परक वीडियां, आशा को आशा सॉफ्ट के माध्यम से भुगतान की गई प्रोत्साहन राशि का विवरण तथा रेफर करने के लिये नजदीकी संस्थाओं की जिओ मैपिंग के माध्यम से जानकारी की सेवाएं उपलब्ध होगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
