राष्ट्रीय जीनगर समाज उत्थान एवं प्रोत्साहन समिति उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृति कार्यक्रम सत्र 2023।
|
😊 Please Share This News 😊
|

वर्ष 2023-24 के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 31 जुलाई।इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन उदयपुर शहर में संभवत अक्टूबर में होगा। वर्ष 2009 से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अंक वरीयता के आधार पर राष्ट्रीय मंच से भामाशाहों द्वारा छात्रवृति स्वरूप 6,000 /- रूपये प्रदान कर पुरस्कृत व सम्मानित किया जा रहा है। तीन बच्चों से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 200 की संख्या पार कर चुका है। तारानगर, झूंझनू, ऐलनाबाद, जोधपुर, लुधियाना, हिसार, पुष्कर जी, भीलवाड़ा, बीकानेर, जयपुर व जोधपुर में आयोजित भव्य छात्रवृति वितरण समारोह इस कार्यक्रम की लोकप्रियता व सफलता के साक्षी है। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छात्रवृति प्रोग्राम का आयोजन उदयपुर में प्रस्तावित है। 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके है।
देश के सभी राज्यों के पात्र विद्यार्थी छात्रवृति के लिए निर्धारित फार्म में 31 जुलाई, 2023 तक आवेदन पत्र ऑनलाईन प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित है। विद्यार्थियों की पात्रता निम्नलिखित बिन्दुओं पर आधारित होगी-
1. विद्यार्थी जीनगर जाति से हो।
2. विद्यार्थी का पिता पैतृक दस्तकारी या अन्य मजदूरी कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करता हो।
3. विद्यार्थी ने वर्ष 2023 में 10वीं या 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 65 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त कर पास की हो।
4. विद्यार्थी ने 10वीं या 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा सरकारी स्कूल से पास की हो।
5. विद्यार्थी ने नियमित रूप से आगामी कक्षा में प्रवेश किसी स्कूल कॉलेज / इंस्टिटियूट में लिया हो।
6. जिन विद्यार्थियों के सिर पर पिता का साया नहीं है उन्हें छात्रवृति सहयोग राशि प्राथमिकता से दी जाएगी बशर्तें उन्होनें न्यूनतम निर्धारित अंक बोर्ड परीक्षा में प्राप्त किए हो और अन्य सभी शर्तें पूरी करता हो।
7. जो विद्यार्थी दिव्यांग है उनके लिए बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक 60 प्रतिशत या इससे अधिक हो परन्तु अन्य शर्तें पूरी करता हो।
8. छात्रवृति के लिए विद्यार्थियों का चयन उपरोक्त शर्तों की पूर्ति, बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों की वरीयता क्रम तथा प्राप्त छात्रवृति राशि के आधार पर संयोजक समिति द्वारा तय होगा। संयोजक समिति का छात्र चयन निर्णय अन्तिम होगा।हेल्पलाइन-पात्रता और दस्तावेजों से संबंधित किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, श्री गोपाल सोलंकी (भीलवाड़ा) से संपर्क करें: +91-9214365588 (सुबह 10 बजे – शाम 6 बजे)।ऑनलाइन फॉर्म भरने में किसी भी तकनीकी सहायता के लिए, WhatsAPP करें: +91-9315402132 (सुबह 10 बजे – शाम 6 बजे)।मोबाइल पर ऑनलाइन फॉर्म अपलोड करने का निर्देश वीडियो
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
