एबीवीपी ने कॉलेज में छात्रों के लिए हेल्प डेस्क व नि:शुल्क ई-मित्र लगाया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।राजकीय महाविद्यालय भीनमाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क व नि: शुल्क ई-मित्र लगाया गया है।नगर मंत्री उत्सव दवे ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश की कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को कॉलेज संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए एबीवीपी भीनमाल के कार्यकर्ताओं ने हेल्प डेस्क लगाई एवं छात्रो के सुविधा हेतु नि:शुल्क ई-मित्र की सुविधा की गई जिससे छात्रो को दूर जाने की जरूरत ना पड़े।
प्रवेश की कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों का कॉलेज में आना जाना लगा हुआ है। यहां विद्यार्थियों को किसी भी तरह की समस्या आने पर उसके समाधान के लिए एबीवीपी की कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे,
जो छात्रों की मदद करेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
