प्रधानमंत्री मोदी जी की शक्ति का स्त्रोत, भाजपा कार्यकर्ता – प्रदेश मंत्री अन्नतराम बिश्नोई।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली।प्रदेश मंत्री अन्नतराम विश्नोई के सांचौर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, शुभकामनाएं दी।प्रत्येक मास के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जनसंवाद के कार्यक्रम “मन की बात” को प्रदेश मंत्री अनंतराम विश्नोई एवम जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव के नेतृत्व में सांचौर में सुना गया।लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में मोदी जी ने कहा की बारिश का यही समय ‘वृक्षारोपण’ और ‘जल संरक्षण’ के लिए भी उतना ही जरुरी होता है।आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान बने 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों में भी रौनक बढ़ गई है। अभी 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों को बनाने का काम चल भी रहा है।
हमारे देशवासी पूरी जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ ‘जल संरक्षण’ के लिए नए-नए प्रयास कर रहे हैं।इस समय ‘सावन’ का पवित्र महीना चल रहा है। सदाशिव महादेव की साधना-आराधना के साथ ही ‘सावन’ हरियाली और खुशियों से जुड़ा होता है, इसीलिए ‘सावन’ का आध्यात्मिक के साथ ही सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्व रहा है।
सावन के झूले, सावन की मेहँदी, सावन के उत्सव – यानि ‘सावन’ का मतलब ही आनंद और उल्लास होता है।उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में बताया की अमेरिकी सरकार का आभार करना चाहूँगा, जिन्होंने हमारी इस बहुमूल्य विरासत को, लौटाया है।2016 और 2021 में भी जब मैंने अमेरिका की यात्रा की थी, तब भी कई कलाकृतियाँ भारत को लौटाई गई थी। मुझे विश्वास है कि ऐसे प्रयासों से हमारी सांस्कृतिक धरोहरों की चोरी रोकने को इस बात को ले करके देशभर में जागरूकता बढ़ेगी। इससे हमारी समृद्ध विरासत से देशवासियों का लगाव भी और गहरा होगा।आज जब देश में, चारों तरफ ‘अमृत महोत्सव’ की गूँज है, 15 अगस्त पास ही है तो देश में एक और बड़े अभियान की शुरुआत होने जा रही है। शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान शुरू होगा। इसके तहत देश-भर में हमारे अमर बलिदानियों की स्मृति में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन विभूतियों की स्मृति में, देश की लाखों ग्राम पंचायतों में, विशेष शिलालेख भी स्थापित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत देश-भर में ‘अमृत कलश यात्रा’ भी निकाली जाएगी।
देश के गाँव-गाँव से, कोने-कोने से, 7500 कलशों में मिट्टी लेकर ये ‘अमृत कलश यात्रा’ देश की राजधानी दिल्ली पहुचेंगी,ये यात्रा अपने साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधे लेकर भी आएगी।इस दौरान प्रदेश मंत्री अनंतराम विश्नोई भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, जिला परिषद सद्स्य महेंद्र चौधरी, जिला मंत्री डॉ शीला विश्नोई, जिला मीडिया प्रभारी भावेश सोनी, भाजयुमो जिला महामंत्री ललित राजपुरोहित, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाना, महामंत्री शंभूसिंह राव, गणपत पुरोहित पालड़ी, गजेंद्रसिंह कारोला, चुन्नीलाल खेजडियाली, दुर्गाराम बेनीवाल भुपाराम पुरोहित मगाराम पुरोहित, बाबूलाल नैन, विक्रम ग्वारिया भीखाराम विश्नोई, दौलाराम चौधरी अमराराम जाट देवेंद्र राजपुरोहित, अमराराम चौधरी, गंगदाराम चौधरी, अर्जुन देवासी मांगीलाल दर्जी, हरिया देवासी, संजना महेश्वरी राजेश सेन भरत जीनगर रमेश पुरोहित, रौनक पुरोहित, हरीश पुरोहित, मनीष सिसोदिया सहित स्थानीय नागरिक एवम् भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवम् जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। साभार -भाजपा कार्यालय, सांचौर
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
