नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का एक दिवसीय दौरा आज। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का एक दिवसीय दौरा आज।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक तरफ कांग्रेस सरकार को घेरने तथा दूसरी ओर संगठन को मजबूती देने के कार्य में लगी हुई है।इसी के अंतर्गत प्रदेशाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर बिशनगढ़ स्थित वतन रिसोर्ट में उपस्थिति देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि सोमवार को आयोजित होने जा रही जिले की समन्वय बैठक एवं सांचोर विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर योजना निर्माण एवं विभिन्न अभियानों के संपादन हेतु कार्यकर्ताओ को आवश्यक निर्देश दिए जायेंगे।उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के साथ में प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग प्रभारी जगवीर छाबा, सह प्रभारी प्रमोद सामर और प्रदेश मंत्री डॉ. महेंद्र कुमावत, अनंतराम बिश्नोई, सांवलाराम देवासी, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा, प्रदेशाध्यक्ष कार्यालय प्रमुख श्रवणसिंह राव देलवास सहित सांसद देवजी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जिला प्रमुख राजेशकुमार राणा, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जालोर नगर परिषद सभापति गोविंद टांक, भाजपा नेता दानाराम चौधरी, पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक अमृता मेघवाल, रविंद्रसिंह बालावत, वनेसिंह गोहिल, खेमराज देसाई, जिला महामंत्री, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सांचोर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं प्रधान मौजूद रहेंगे। साभार – श्री माणकमल भंडारी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!