नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नांदिया ग्राम पंचायत में देश भक्ति दर्शन कार्यक्रम का किया शुभारंभ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नांदिया ग्राम पंचायत में देश भक्ति दर्शन कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्र गौरव के रूप में ग्राम पंचायत नांदिया में सरपंच हिंगलाज एम चारण के नेतृत्व में कई देश भक्ति दर्शन कार्यक्रम शुभारंभ किए जा रहे हैं। सरपंच हिंगलाजदान चारण ने बताया कि हम सबके लिए राष्ट्र प्रथम है और उसके वंदन में सभी का स्मरण है । उसके तहत आजादी के त्यौहार पर हमने 65 फीट ऊंचे पोल पर 12×18 फीट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर देशभक्ति के भाव को हर मन में उज्ज्वलित करने का कार्य किया है । साथ ही वहां हमारे सैना के सम्मान में मिलिट्री कलर गया हैं । वही देशभक्ति दर्शन गलियारे का चित्रण करके राष्ट्र भक्ति के भावों के संचार का कार्य किया जा रहा है । विद्यालय सहित समस्त सरकारी संपत्तियों को राष्ट्रवादी स्वरूप में पेंटिंग का कार्य करने सहित रा. उ. मा. विद्यालय में राष्ट्र व वीर सैनिकों के नाम पट्टिका लगाने का कार्य भी बखुबी कर रहे हैं । विशेष कर आजादी के दोनो राष्ट्रीय उत्सव हमारे ग्राम पंचायत की सरकारी व निजी शिक्षण संस्था सहित केसरी कॉलेज को भी जोड़ते हुए एक ही स्थान पर बड़ी भव्यता से मनाए का सफल प्रयास भी किया जा रहा है।इसके लिए मातृ भक्त मुरारदान स्टेडियम का निर्माण कर सभी को एक स्थान पर एकत्र करते हुए अच्छी व्यवस्था की जा रही है । जहां मुरारदान नांदिया स्मृति सेवा संस्थान द्वारा मिष्ठान्न एवं प्रतिभा सम्मान की आजीवन घोषणा के रूप में व्यवस्था की गई हैं।आगामी दिनों विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्र चेतना के जागरण का कार्य अनवरत किया जाएगा। बागोडा उप खंड क्षेत्र में नांदिया ग्राम पंचायत से की गई पहल की हर क्षेत्र में चर्चा हो रही है । साथ ही इसका अनुसरण कर कई ग्राम पंचायत भी देश भक्ति दर्शन कार्यक्रम को लागू कर रहे हैं ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!