श्रीं चारभुजा जीनगर समाज विकास समिति की चतुर्थ वार्षिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

किशनगढ़।श्री चारभुजा जीनगर समाज विकास समिति किशनगढ़ के तत्वाधान में सिध्दी विनायक गार्डन एंड स्विमिंग पूल में चतुर्थ वार्षिक संगोष्ठी का आयोजन आज दिनांक 13/08/2023 को किया गया।समिति के संरक्षक लालचंद सोलंकी व हुक्मीचंद आसेरी ने बताया कि कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत गणेश पूजन व राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ की गई आयोजित गोष्ठी में सभी सदस्यों ने सपरिवार बढ़ चढ़ कर भाग लिया।स्वागत की बेला मे मंचासीन अजमेर से पधारे मुख्य अतिथि जगदीश जी दायमा,मंत्री जीनगर विकास संघ अजमेर एव हीरालाल जी सांखला मंत्री जीनगर समाज,अजमेर का साफा एव माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जगदीश जी दायमा ने उद्बोधन मे कहा कि समाजिक स्तर पर ऐसे कार्यक्रम समाज की एकता को दर्शाते है।
ऐसे कार्यक्रम सदैव आयोजित होते रहने चाहिए।हीरालाल जी सांखला ने शहीद बीरबल सिंह ढालीया के शहीद दिवस पर समिति की ओर से आयोजित हुए कार्यक्रम को अजमेर इकाई का सबसे बड़ा आयोजन बताया व संगोष्ठी के आयोजन पर समिति की भूरि भूरि प्रशंसा की।
तत्पश्चात अशोक सोनगरा व नरेंद्र सोलंकी द्वारा समाजिक उत्थान के लिए सदस्यों के समक्ष विचार व्यक्त किये गए।कार्यक्रम के दौरान दिलीप आसेरी गिरिराज दायमा ने बच्चो,महिलाओ,ओर पुरुषो के लिए मनोरंजक ओर आकर्षक खेलो का आयोजन करवाया जिसमें रंगोली बनाओ,रस्सा कस्सी, गुब्बारे फुलाओ, बोरी दौड़, कब्बड्डी, बच्चो की ड्रॉइंग,रंग भरो प्रतियोगिता आदि इस दौरान विनोद दायमा ने निर्णायक की भूमिका निभाई एव सभी प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले सभी प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सहयोग कर्ताओं की ओर से पारितोषित किया गया।
इस दौरान बच्चों महिलाओ व पुरुषों के लिए स्विमिंग पूल के लिए सभी वर्गो हेतु अलग अलग व्यवस्था की गई मातृशक्ति ने ग्रुप बना कर सतोलिया अंताक्षरी,पकड़म पकड़ाई, सामूहिक गीत अनेक खेलों का आनंद लिया।जयराज डाबी द्वारा फल किए गए ।
अमर शहीद जीनगर बीरबल सिंह प्रचार संस्थान (रजि.) के अध्यक्ष व अजमेर जीनगर समाज के मंत्री हीरालाल जी सांखला द्वारा शहीद बीरबल सिंह ढालिया के शहीद दिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु समिति के पदाधिकारियों का स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात महा लेखाधिकारी अशोक सोनगरा द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।उपस्थित समाज बन्धुओं ने समिति के कार्यो की सराहना की ओर सभी सदस्यों ने तालियों की गर्जना के साथ समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
अंत मे मंत्री चैनसुख दायमा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।मंच संचालन धर्मीचंद सोनगरा व गणेश दायमा ने किया ,इस दौरान गणेश दायमा की मारवाड़ी कमेंट्री ने सबका मन मोह लिया।अंत मे सभी ने सहभोज का आनंद।समिति की चतुर्थ वार्षिक संगोष्ठी आकर्षण का केंद्र रहीं समिति के संरक्षक लालचंद सोलंकी हुक्मीचंद आसेरी अध्यक्ष नेमीचंद आसेरी,मंत्री चैनसुख दायमा,कोषाध्यक्ष प्रकाश आसेरी,लेखाकार धर्मीचंद सोनगरा ,सह कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सोलंकी ,
महा लेखाधिकारी अशोक सोनगरा,श्यामलाल सोनगरा ,मूलचंद चायल,चन्द्रशेखर दायमा,सत्यनारायण राठौड़, जगमाल दायमा ,हनुमान चौहान,राजेश गहलोत,बृजमोहन पंवार,मुकेश निर्वाण,जितेन्द्र गहलोत,लक्ष्मीनारायण चायल,राजेश पंवार,
कैलाश आसेरी,कालूराम सांखला,सुंदर लाल आसेरी,भँवर गोपाल खत्री,संतोष चौहान,नोरतमल सिसोदिया जयराज डाबी, रतनलाल सोलंकी, नरेंद्र सांखला,कीस्तूर चंदेल कुलदीप सांखला सभी सदस्य सपरिवार मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
