नर सेवा ही नारायण सेवा है : उप खंड अधिकारी।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भामाशाह का अभिनन्दन ही सही सम्मान हैं : जांगिड़ भीनमाल।स्थानीय राजकीय अस्पताल में भामाशाह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।भामाशाह अभिनन्दन समारोह में समारोह की अध्यक्षता करते हुए उप खंड अधिकारी पूनम चौयल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है ।उन्होंने कहा कि आज के समय में अपनी मेहनत की कमाई में से कुछ भी दान करना सर्व श्रेष्ठ है । मेहता परिवार द्वारा राजकीय अस्पताल में बहु उपयोगी सामग्री देने पर उप खंड अधिकारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यही सच्ची सेवा है ।समारोह के मुख्य अतिथि रानीवाडा विधायक नारायण सिंह देवल ने मेहता परिवार के बलवंतराज एवं पवनराज मेहता को साधुवाद देते हुए कहा कि भीनमाल में दानदाताओं ने अपने धन का सही उपयोग करते हुए अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है । समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डाॅ समरजीत सिंह ने कहा कि भीनमाल में दानदाताओं की कमी नहीं है एवं कई अवसरों पर यहां के दानदाताओं ने सेवा कार्य में सहयोग किया है ।
उन्होंने मेहता परिवार द्वारा राजकीय अस्पताल में बहु उपयोगी सामग्री देने पर भूरि भूरि प्रशंसा की ।नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने कहा कि मेहता परिवार द्वारा राजकीय अस्पताल में बहु उपयोगी सामग्री देना कोई नयी बात नहीं है । इन्होंने पहले भी कई बार इस प्रकार सेवा कार्य में सहयोग कर जन सेवा के कार्यों को अंजाम दिया है । राजकीय अस्पताल प्रभारी डाॅ एम एम जागिंड ने सभी आगन्तुकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मेहता परिवार द्वारा राजकीय अस्पताल में बहु उपयोगी सामग्री देने पर चिकित्सा विभाग ॠणी रहेगा ।
बीसीएमओ डाॅ दिनेश जाम्भाणी ने समारोह की सफलता के लिए सभी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से दानदाताओं का मनोबल बढ़ता है । इस अवसर पर चिकित्सा विभाग द्वारा भामाशाह बलवन्तराज एवं पवनराज मेहता को अभिनन्दन पत्र भेंट कर उनका साफे, शाल, माल्यार्पण द्वारा बहुमान किया गया ।
राजकीय अस्पताल में बहु उपयोगी सामग्री देने पर मेहता परिवार के अभिनंदन समारोह में शेखर व्यास, माणकमल भंडारी, लक्ष्मण भजवड, जयंतीलाल घांची, मुकेश बाफना, रमेश बाफना, गुमानमल ठेकेदार, गुमानमल मेहता, डाॅ एम एम जागिंड, डाॅ दिनेश, डाॅ दिनेश जाम्भाणी, डाॅ अक्षय बोहरा, ललितकुमार, चिकित्सा विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी सहित नगर के गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
