एसबीआई द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर सफाई अभियान के तहत की सडक की सफाई ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।एसबीआई द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर सफाई अभियान के तहत सडक की सफाई की गई । भारतीय स्टेट बैंक खारी रोड शाखा के स्टाफ सदस्यों द्वारा सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया । इस अवसर पर बैंक के स्टाफ सदस्यों द्वारा खारी रोड मार्ग से चंङीनाथ मार्ग की मुख्य सड़क के ऊपर दोनों तरफ सफाई कर श्रमदान किया गया । सड़क के किनारे पर अच्छे से कचरा हटाकर पूरी गली को साफ सुथरा किया गया । कार्यक्रम के समाप्ति पर राहगीरों द्वारा एवं स्टाफ सदस्य द्वारा वर्ष पर्यंत भारत में स्वच्छता कार्यक्रम की जागरूकता फैलाने के लिए सभी को आग्रह किया । मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर स्टाफ एवं स्थानीय सदस्यों द्वारा प्रति वर्ष 100 घंटे सेवा कार्य करने की शपथ ली । सभी द्वारा निश्चय किया गया कि ना तो हम कचरा फैलाएंगे तथा ना ही किसी को फैलाने देंगे ।
स्वच्छता का कार्यक्रम निरंतर चलता रहे और हम अपने भारत को स्वच्छ भारत के रूप में आने वाले समय में देखे ।
ऐसी सभी कामना करते हुए शाखा प्रबंधक एवं सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा धन्यवाद दिया गया ।
इस अवसर पर नगर पालिका के मुकेश कुमार शर्मा द्वारा एवं अन्य स्टाफ द्वारा विशेष सहयोग दिया गया ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
