नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजपुरोहित समाज किसी दल का पिछलग्गू नहीं, राजनैतिक चेतना को लेकर समाज ने भरी हुंकार। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजपुरोहित समाज किसी दल का पिछलग्गू नहीं, राजनैतिक चेतना को लेकर समाज ने भरी हुंकार।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल  ।राजनैतिक चेतना व राजनीति में समाज की भागीदारी को लेकर जोधपुर राजपुरोहित छात्रावास के सभा भवन में समाज की एक बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में देश भर से समाज के सभी बड़े ट्रस्टो, संस्थाओं के पदाधिकारी, राजनितिक क्षेत्र के अनुभवी लोग, उद्योग जगत के प्रभावी समाज बंधु व प्रशासनिक सेवाओं में अग्रणी महानुभावो ने हिस्सा लिया । बैठक का शुभारम्भ संत शिरोमणि खेतेश्वर महाराज व शिक्षा सारथी आत्मानंद महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया ।महेंद्रसिंह तिंवरी ने स्वागत भाषण देते हुए समाज को संगठित होने का आव्हान किया ।इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए खेतेश्वर ब्रह्मधाम ट्रस्ट आसोतरा से आये खेतसिंह मवड़ी ने कहा कि देश भर में आज राजपुरोहित समाज खेतेश्वर भगवान के आशीर्वाद से एक सशक्त व समृद्ध समाज बन कर उभरा है । हमने राजस्थान से बाहर जाकर भी अन्य प्रदेशो में छत्तीस कौम को साथ लेकर एक मजबूत समाज का निर्माण किया है। राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन के संरक्षक प्रतापराज जैतपुरा ने बताया कि कोई भी सक्षम समाज तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक उसमे राजनैतिक चेतना की जागृति ना हो । राजनीति में समाज की भागीदारी को लेकर अब उठ खड़े होने का समय आ गया है। नव परगना ब्रह्मधाम ट्रस्ट से आये नटवर पुरोहित मुंबई ने बताया कि आज हमारा समाज अध्यात्म, शिक्षा व संस्कारो के आधार पर पहचाना जाता है । लेकिन राजनीती में समाज को अब आगे बढ़ने के लिए कुछ निर्णायक निर्णय करने पड़ेंगे । देश भर में फैला हुआ ये समाज जहां पर भी यथा संभव राजनीति में अपना हस्तक्षेप रखता है,  लेकिन उसी अनुपात में समाज को उसका हक आज तक नहीं मिला । श्रीमती इंद्रा राजपुरोहित, विजयलक्ष्मी पारलू, अतिरिक्त महाधिवक्ता करणसिंह भैसेर, रामचंद्रसिंह बासनी मनणा, भंवरसिंह लूणावास, डॉ. जोगेंद्रसिंह सिलोर, रमेश मेडा, एडवोकेट हीरसिंह मादा, दलपत मंडवारिया, पहाड़सिंह पारलू, अर्जुन सिंह फुलासर, सूरत से आए दिनेशसिंह नून, मुकेश सोनाणा, हेमंत पुरोहित सिरोही, गोविंदसिंह कालूड़ी, अशोक टाइगर, जय गोपाल पुरोहित, गौ सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमेरसिंह कानोडिया, चुन्नीलाल चाडवास, महावीरसिंह सुकरलाई, शिशुपालसिंह,  किशोरसिंह घेवड़ा ने विधानसभा व लोकसभा चुनाव में मजबूत दावेदारी व जीत कैसे निश्चित हो इन विषयों को लेकर सभी समाज बंधुओ को संबोधित किया ।बैठक के अंत में सभी का मार्गदर्शन करते हुए जोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ.भंवरसिंह ने कहा कि अब कुछ वर्षों तक हम राजनीतिक चेतना के लिए काम करना है । बैठक का समापन करते हुए अर्जुनसिंह तिंवरी ने अखिल भारतीय बैठक में सभी देशभर से आए सहभागियों का आभार प्रकट किया ।बैठक की संपूर्ण कार्यवाही का संचालन एडवोकेट श्रवणसिंह सरवड़ी व राजेंद्रसिंह पुनाडिया ने किया । सुमेरसिंह मनवार, खंगारसिंह हनुमानसिंह खाराबेरा, खिरोड़ी सरपंच, हरसन एडवोकेट गोपालसिंह बाडमेर, पालड़ी, दिनेशसिंह खिंदारागांव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।बैठक में आत्मानंद गुरु मंदिर जालोर, आत्मानंद सेवा समिति बारवा, राजपुरोहित विकास संघ फालना, राजपुरोहित महासभा पुष्कर, राजपुरोहित महासभा सांचोर, खेतेश्वर मंदिर ट्रस्ट बीकानेर, राजपुरोहित सेवा न्यास मुंबई, राजपुरोहित सेवा न्यास जोधपुर, राजपुरोहित छात्रावास विकास समिति जोधपुर सहित अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद सहित देश पर से समाज बंधुओ ने भाग लिया । साभार -श्री माणकमल भंडारी, भीनमाल।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!