नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उपखंड अधिकारी ने किया आरडी फाउंडेशन टेस्को मोबाइल हैल्थ वैन का निरीक्षण। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

उपखंड अधिकारी ने किया आरडी फाउंडेशन टेस्को मोबाइल हैल्थ वैन का निरीक्षण।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। निकटवर्ती ग्राम धुम्बड़िया में आरडी फाउंडेशन टेस्को मोबाइल हैल्थ वैन द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर 236 लोगो को दवाइयां दी गयी । जिसमें मौसमी बीमारियों के साथ दाद, खाज-खुजली, बुखार, खाँसी, घुटने दर्द, बीपी, शुगर, अस्थमा आदि की दवाइयां दी गयी। बागोड़ा उपखंड अधिकारी गरिमा शर्मा ने आरडी फाउंडेशन टेस्को मोबाइल वैन का निरीक्षण किया । इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं एवं कौशल विकास, बालिका चेतना जागृति अभियान आदि कार्यो की जानकारी ली, साथ में दवाइयों की गुणवत्ता आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की । उपखंड अधिकारी ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा इस प्रकार की सेवाएं जो गांव-गांव जाकर दी जा रही है, बहुत ही सराहनीय कार्य है । जिसमें गांव के बुजुर्ग पुरुष, महिलाएं, बच्चों को स्वास्थ्य के लिए अपने गांव से दूर नही जाना पड़ता है । उपखंड अधिकारी ने फाउंडेशन के सराहनीय कार्य के लिए अध्यक्ष चेतनसिंह राठौड़ एवं पूरी टीम को धन्यवाद दिया। इस मौके पर आरडी फाउंडेशन के वरिष्ठ प्रबंधक गजेंद्रसिंह कारोला, सरपंच हिम्मताराम चौधरी, डॉ दिनेश गोड़, मुकेशकुमार, हरीशचंद्र, युनुष, हेमसिंह एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।(0000)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!