गोस्वामी युवा टीम द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में गोस्वामी युवा टीम व 36 कॉम द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 21 जनवरी को रखा गया है ।गोस्वामी युवा टीम संचालक रमेश भारती कोडीटा ने बताया कि रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन विधायक डॉ समरजीतसिंह द्वारा किया गया । इस अवसर पर गोस्वामी टीम के कार्यकर्ता और राम भक्त मौजूद रहे ।शिविर आयोजक रमेशपुरी दासपा, सुरेशगिरी जेरण, चंदनपुरी नोहरा, मनीषपुरी, सांवलपुरी, शेखर, अकरमअली, शिविर प्रभारी रमेश फुलवारिया के साथ टीम के कई सहयोगी साथी मौजूद रहे । रमेश गोस्वामी ने बताया कि गोस्वामी युवा टीम का यह चौथा रक्तदान शिविर है ।
गोस्वामी युवा टीम सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में कई पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान करता है ।[0000]
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
