दस दिवसीय आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने किया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार और स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से विशिष्ट संगठन योजना अंतर्गत 10 दिवसीय आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन भीनमाल के शंखेश्वर जैन धर्मशाला, गोवानी कॉलेज के पास, रानीवाड़ा रोड भीनमाल में उपनिदेशक डॉ. दिनेश जोशी के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है । शिविर प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार और शिविर सहप्रभारी डॉ. भरत सुथार ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन तक विभिन्न रोगों हेतु 300 से अधिक रोगियों ने चिकित्सा परामर्श लिया और 20 रोगियों का रजिस्ट्रेशन पाइल्स के ऑपरेशन के लिए किया गया।जिनका जांच करने के उपरांत इन रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन डॉ. भरत सुथार, डॉ. प्रेमसुख, कृष्ण कुमार, अशोक खाती, जानुराम की टीम द्वारा किया जाएगा, साथ ही साथ इनके रहने की और खाने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी ।
डॉ. सांवलाराम, डॉ. वगताराम और रायमल चौधरी की टीम के द्वारा 150 बच्चों को आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन के तौर पर स्वर्णप्राशन करवाया गया । 10 साल तक के बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन नियमित रूप से इस शिविर में करवाया जा रहा हैं। जो बच्चे बार-बार सर्दी जुकाम बुखार या पेट के रोगों से परेशान है उन बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करती है।
इस चिकित्सा शिविर का उद्घाटन राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने किया।डॉ. ए के रॉय, डॉ. दिनेश परमार, सामतीराम, भीमाराम, खेताराम की टीम के द्वारा इस शिविर में कमर दर्द, घुटनों के दर्द से पीड़ित 40 रोगियों ने आयुर्वेदिक पंचकर्म थेरेपी का लाभ लिया।इस शिविर में प्रातः 7:00 से 8:00 तक दैनिक योगाभ्यास किया जा रहा है और मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये आयुर्वेदिक औषधियां युक्त काढ़ा पिलाया जा रहा है।
इस शिविर में एसिडिटी, कब्ज आदि पेट के रोग, दमा आदि श्वास के रोग और अन्य रोगियों का निशुल्क चिकित्सा परामर्श और औषध वितरण किया जा रहा है। इस शिविर में डॉ राजेश राय, डॉ. मनीषा, बाबूलाल, वासुदेव, हीरा, मोहन आदि कार्मिकों ने सेवाएं दी ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
