10 दिवसीय आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन भीनमाल में।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार और स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से विशिष्ट संगठन योजना अंतर्गत 10 दिवसीय आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन भीनमाल के शंखेश्वर जैन धर्मशाला, गोवानी कॉलेज के पास, रानीवाड़ा रोड भीनमाल में आयोजित किया जा रहा है । शिविर प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन तक विभिन्न रोगों हेतु 500 से अधिक रोगियों ने चिकित्सा परामर्श लिया और 28 रोगियों का पाइल्स भगंदर के ऑपरेशन के लिए पंजीयन किया गया।जिनका जांच करने के उपरांत इन रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन डॉ. भरत सुथार, डॉ. प्रेमसुख, कृष्ण कुमार, अशोक खाती, जानुराम की टीम द्वारा किया जाएगा, साथ ही साथ इनके रहने की और खाने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी ।डॉ. सांवलाराम, डॉ. वगताराम और रायमल चौधरी की टीम के द्वारा 350बच्चों को आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन के तौर पर स्वर्णप्राशन करवाया गया । 10 साल तक के बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन नियमित रूप से इस शिविर में करवाया जा रहा हैं ।
जो बच्चे बार-बार सर्दी जुकाम बुखार या पेट के रोगों से परेशान है उन बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करती है। डॉ प्रियंका चौहान और डॉ मनीषा गुर्जर द्वारा स्त्री रोगों जैसे सफेद पानी का आना महावारी का काम आना अधिक आना पीसीओडी थायराइड आदि की चिकित्सा की गई।डॉ. ए के रॉय, डॉ. दिनेश परमार, सामतीराम, भीमाराम, खेताराम की टीम के द्वारा इस शिविर में कमर दर्द, घुटनों के दर्द से पीड़ित 40 रोगियों ने आयुर्वेदिक पंचकर्म थेरेपी का लाभ लिया ।इस शिविर में प्रातः 7:00 से 8:00 तक दैनिक योगाभ्यास किया जा रहा है और मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये आयुर्वेदिक औषधियां युक्त काढ़ा पिलाया जा रहा है।
इस शिविर में एसिडिटी, कब्ज आदि पेट के रोग, दमा आदि श्वास के रोग और अन्य रोगियों का निशुल्क चिकित्सा परामर्श और औषध वितरण किया जा रहा है। इस शिविर में डॉ राजेश राय, बाबूलाल, वासुदेव, हीरा, मोहन खेताराम आदि कार्मिकों ने सेवाएं दी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
