नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दृढ़ ईच्छा शक्ति और परिश्रम के बल पर सपना ने लिखी सफलता की कहानी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

दृढ़ ईच्छा शक्ति और परिश्रम के बल पर सपना ने लिखी सफलता की कहानी।

😊 Please Share This News 😊

डीग-डीग जिले की सीकरी तहसील के एक छोटे से गांव इमलारी की हरिजन बस्ती की रहने वाली सपना कुमारी पुत्री ओमप्रकश ने सत्र 2023-24 में कक्षा 10 राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 84.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विपरीत परिस्थितियों में रहकर सफलता की कहानी लिखी और यह सिद्ध कर दिया कि यदि प्रयास मन से किया जाए तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सपना ने यह सफलता निवास से 2.5 कि.मी. दूर स्थित पी. एम. श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुलपाडा में अध्ययनरत रहकर प्राप्त की है।सपना धुएं से काली हो चुकी दीवारों वाले एक छोटे से घर में चार भाई बहिन, माता पिता समेत कुल 6 लोगों के साथ निवास करती है। सपना का परिवार साफ सफाई का काम करता है, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है।घर पर पानी का कनेक्शन नहीं होने के कारण रोजमर्रा के कामों व पीने के लिए पानी भी दूर से भर कर लाना पडता है, जिससे पढाई के लिए दिन में बहुत कम समय निकल पाता है। माँ के कार्य न करने के कारण सपना को साफ सफाई के पारिवारिक कार्य तथा अन्य जिम्मेदारियों में हाथ बंटाना पड़ता है।इन सब के अलावा सपना का कक्षा 8 के साथ होने वाली NMMS परीक्षा में चयन हुआ जो सपना के पढाई के प्रति दृढ संकल्प को प्रदर्शित करता है। सपना पढ़ाई के साथ साथ विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ चढकर भाग लेती है। सपना की पढाई के प्रति इस लगन को देखते हुए सपना की विद्यालय फीस, बोर्ड परीक्षा फीस, यूनिफॉर्म, नोटबुक, पेन व अन्य पाठ्य सामग्री विद्यालय स्टॉफ द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है।विषम परिस्थितियाँ होने पर भी सपना का गाँव से 2.5 कि.मी. दूर पैदल चलकर प्रतिदिन विद्यालय जाना पढाई के प्रति लगन व कड़ी मेहनत को प्रकट करता है। इन सभी विषम परिस्थितियों के बावजूद सपना ने कड़ी मेहनत और कुछ कर गुजरने के जुनून को कम नहीं होने दिया।पीएम श्री विद्यालय गुलपाड़ा ने पीएम श्री योजना के मुख्य स्तम्भ समावेशी शिक्षा तथा लैंगिक समानता के अन्तर्गत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध करवाने के ध्येय को पूरा किया है।निश्चित ही पीएम श्री विद्यालय विद्यार्थियों को 21वीं सदी के कौशलों से सुसज्जित कर ‘‘भविष्य के लिए तैयार‘‘ नागरिकों का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!