नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान मेडिकल एलुमनी एसोसिएशन (राजमाई) द्वारा न्यूयॉर्क में आयोजित वार्षिक अधिवेशन को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए संबोधित किया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान मेडिकल एलुमनी एसोसिएशन (राजमाई) द्वारा न्यूयॉर्क में आयोजित वार्षिक अधिवेशन को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए संबोधित किया।

😊 Please Share This News 😊

निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रदेशवासियों को निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना में ओपीडी, आईपीडी की निःशुल्क सुविधा और ‘मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना‘ के जरिए 10 लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। किडनी, लिवर एवं हार्ट इत्यादि के ट्रांसप्लांट का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। चिकित्सकों को अवगत कराया कि कोरोनाकाल में बेहतरीन चिकित्सा प्रबंधन के जरिए राजस्थान पूरे देश में अग्रणी रहा। प्रदेश के हर चिकित्सालय में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाईयों और बेड्स की अतिरिक्त व्यवस्था की गई। इसी का परिणाम रहा है कि अन्य राज्यों के मुकाबले राजस्थान में मृत्यु दर काफी कम रही। इस दौरान राजमाई के पदाधिकारियों को राजस्थान में अधिवेशन आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया।
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुधीर भंडारी ने अधिवेशन में राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में बन रहे आईपीडी टॉवर, इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेस, इंस्टीट्यूट ऑफ ऑफ्थल्मिक साइंसेस, रोबोटिक सर्जरी सहित एडवांस टेक्नोलॉजी के उपयोग के बारे में बताया।
अधिवेशन में उपस्थित राजस्थान मूल के चिकित्सकों ने ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना‘ के जरिए हर व्यक्ति को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, राजस्थान में कोरोनाकाल के उत्कृष्ट चिकित्सा प्रबंधन और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान की चिकित्सा सेवाएं विश्वस्तरीय है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!